टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सूत्रों पर भरोसा करें तो 24 घंटे बाद बंगाल में मंत्रिमंडल का सस्पेंस खत्म हो जाएगा. सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में कुल 33 सदस्य हो सकते हैं. नए मंत्रियों की संभावित सूची को लेकर बंगाल में अभी हलचल है. भाजपा नेता यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या संभावित सूची में उनके भी नाम हैं? दरअसल, मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ठोक पीट कर मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहते हैं. क्योंकि बंगाल में जन सुविधा के कार्य के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती है. भाजपा सरकार से लोगो की उम्मीद अधिक है.
अबतक केवल पांच मंत्रियो ने शपथ ली है
अब तक केवल पांच मंत्रियों ने शपथ ली है. उन पांच मंत्रियों में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनीया और खुदीराम टुडू शामिल है. बाकी मंत्री पद अभी तक खाली है. संभावित कैबिनेट की सूची में कई बातों का ख्याल रखा जा सकता है. मंत्री कौन होगा इसका तो खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बंगाल में हलचल तेज है. चर्चा तेज है कि शंकर घोष, रुद्रनील घोष, शरद्वत टुडू, प्रणत टुडू, रूपा गंगोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, चंदना बाउरी, जगन्नाथ चटर्जी, अशोक डिंडा और सुब्रत मैत्रा भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है. उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को धराशाई कर बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा सत्ता में आई है.
भाजपा सरकार के सामने चुनौती कम नहीं है
इसलिए भाजपा के पास चुनौती भी अधिक है. लोगों को राहत पहुंचाना सुभेंदु अधिकारी सरकार की पहली प्राथमिकता है. हालांकि इसके लिए सुभेंदु अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है. लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार भी शुभेंदु अधिकारी के लिए कम बड़ी परेशानी नहीं हो सकती है. बंगाल में पोस्ट चुनाव हिंसा रोकना सुभेंदु अधिकारी सरकार की बड़ी जिम्मेदारी बन गई है. तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता सहित कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. इससे भाजपा सरकार की छवि बिगड़ रही है. शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ तो रविवार को चर्चित सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमले की बात सामने आई है.
