News

शिकार खुद यहां शिकार हो गया....मेंढक को खाने निकला था ये जहरीला सांप, लेकिन बदल गई पूरी बाजी... देखिए 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):मेंढक सांप का सबसे प्रिय और स्वादिष्ट भोजन होता है. आप लोगों ने कई बार देखा होगा कि मेंढक को सांप जिंदा ही निगल लेते हैं और धीरे-धीरे उसे पूरा खा जाते हैं. लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं, उसमें आपको प्रकृति का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जो यह साबित करता है कि जरूरी नहीं है कि आप ताकतवर हैं तो हर बार आप ही जीतेंगे. वायरल वीडियो में सांप मेंढक को खाता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है, बल्कि एक ऐसा विचित्र नजारा है, जहां मेंढक सांप को आधा निगल चुका है और सांप का आधा हिस्सा बाहर है. सांप पूरी तरह से छटपटा रहा है. उसके लिए आगे क्या होता है, चलिए वायरल वीडियो में बताते हैं.

 

मेंढक को खाने निकला था ये जहरीला सांप

अब बता दें कि प्रकृति हमें कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाती है, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता कि सच में ऐसा भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रकृति कुछ भी कर सकती है. आए दिन आप लोग सोशल मीडिया पर सांप के वीडियो देखते होंगे, लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं, वह काफी अलग और हटकर है. वीडियो में मेंढक का शिकार करने गए सांप की सिट्टी-पिट्टी तब गुम हो जाती है, जब मेंढक पूरी बाजी ही पलट देता है. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है, लाइक, शेयर और कमेंट भी किया है.

हैरानी करने वाला है वीडियो

बरसात के दिनों में सांप यहां-वहां अपने बिल से भोजन की तलाश में निकलते हैं और बरसात में मेंढक भी काफी संख्या में दिखाई देते हैं, जिन्हें सांप आसानी से अपना भोजन बना लेते हैं. लेकिन वायरल वीडियो में जो कुछ आपको देखने को मिलेगा, वह काफी अद्भुत है. यहां शिकारी खुद शिकार बन चुका है. वीडियो में एक बड़ा मेंढक छोटे सांप को अपने मुंह में दबाकर धीरे-धीरे निगलता हुआ दिखाई दे रहा है. सांप छटपटा रहा है और भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मेंढक उसे न छोड़ने की जिद पर अड़ा हुआ है. सांप लगातार मुंह खोलकर बचने की कोशिश कर रहा है. वह छटपटा रहा है, क्योंकि मेंढक अपनी पकड़ बिल्कुल भी ढीली नहीं कर रहा है. देखते ही देखते मेंढक ने सांप को आधे से ज्यादा निगल लिया. इस नजारे को देखकर पहली बार किसी को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है.

सोशल मीडिया काफी पसंद कर रहे है लोग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जंगल के नियम इंसानों की सोच से काफी अलग होते हैं. वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज सांप की किस्मत खराब थी. वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रकृति का संतुलन बताया है. वायरल वीडियो इस बात को साबित करता है कि प्रकृति किसी तय नियम से नहीं चलती. कौन कब किसका शिकार बनेगा और कौन शिकारी होगा, इसका अंदाजा हमेशा लगाना आसान नहीं होता.