TECHNOLOGY

Realme ला रहा 7000mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, AI कैमरे से मचाएगा धमाल

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16x 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है. इसके साथ ही फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई बड़े फीचर्स भी सामने आ गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आएगा. फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी.

इस दिन होगा लॉन्च

Realme ने पुष्टि की है कि Realme 16x 5G को 12 अगस्त दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Flipkart और Realme की वेबसाइट पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है. फोन Endurance Brown और Glory White जैसे दो कलर ऑप्शन में आएगा.

7,000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी ताकत

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी. कंपनी का कहना है कि फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर फोन में करीब 156 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकेगा, जबकि गेमिंग के दौरान यह लगभग 9 घंटे का बैकअप देगा.

परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा नया प्रोसेसर

Realme 16x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ 14GB तक रैम (डायनेमिक रैम सहित) और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा. कंपनी का अपना Flux Engine भी इसमें दिया जाएगा, जो फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

गेमिंग करने वालों के लिए भी खास

अगर आप मोबाइल गेमिंग पसंद करते हैं, तो यह फोन आपको पसंद आ सकता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ होगी. फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए 5,300 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा GT Boost गेमिंग इंजन भी मिलेगा, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा.

कैमरे में भी मिलेंगे AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का AI रियर कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ AI इरेज़र, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, मोशन फ़ोटो और डुअल-व्यू वीडियो मोड जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे. इनकी मदद से फोटो और वीडियो को बेहतर तरीके से कैप्चर किया जा सकेगा.

मजबूत भी होगा फोन

Realme ने यह भी कन्फर्म किया है कि Realme 16x 5G को IP65 रेटिंग मिलेगी, यानी यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा फोन में MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी दिया जाएगा, जिससे हल्के झटकों और गिरने पर फोन को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी.

अब लॉन्च के बाद ही साफ होगा कि Realme 16x 5G की कीमत क्या होगी और यह अपने सेगमेंट में दूसरे स्मार्टफोन्स को कितनी टक्कर दे पाएगा. लेकिन सामने आए फीचर्स को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि कंपनी इस फोन के जरिए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन बाजार में मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में है.