TECHNOLOGY

Redmi Note 17 Launch: AI फीचर्स, दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम कैमरा और फास्ट चार्जिंग, जानिए इसकी क़ीमत

Diksha Benipuri
Copy Editor
Redmi Note 17 Launch: AI फीचर्स, दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम कैमरा और फास्ट चार्जिंग, जानिए इसकी क़ीमत

TNP DESK: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाले फोन की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए Redmi ने चीन में अपना नया Redmi Note 17 लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन कंपनी के पिछले मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है. इसके अलावा इसमें 120Hz OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फिलहाल इसकी बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है.

Redmi Note 17 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,299 (करीब 18,000 रुपये) है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,399 (करीब 20,000 रुपये) में उपलब्ध है. इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल CNY 1,599 (करीब 23,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इसे ब्लैक, लाइट वॉटर ग्रीन और मीटियोर पर्पल जैसे तीन रंगों में लॉन्च किया है.

फोन में 7 इंच का Full HD OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2396 पिक्सल है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूद रहता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है, इसलिए तेज धूप में भी डिस्प्ले आसानी से देखा जा सकता है. फोन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है और Wet Touch 2.0 तकनीक की मदद से गीले हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है.

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 में 4nm तकनीक पर आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz तक जाती है. इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद हैं.

फोटोग्राफी के लिए फोन में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह स्मार्टफोन 1080p रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

Redmi Note 17 की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh क्षमता वाली बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जबकि 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, USB Type-C, GPS, GLONASS और Galileo जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास और IR ब्लास्टर भी मौजूद हैं. करीब 225 ग्राम वजन और 8.26mm मोटाई के साथ कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी के बावजूद संतुलित डिजाइन में पेश किया है.