टीएनपी डेस्क(TNP DESK): Poco भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे फोन से पर्दा उठाएगी. लॉन्च के बाद इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बेचा जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन, रंग और कई फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है. बड़ी बैटरी और नए प्रोसेसर के साथ Poco M8x 5G को बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है.
तीन रंगों में आएगा Poco M8x 5G
Poco M8x 5G को भारत में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें Black, Blue और Leather Green शामिल हैं. खास तौर पर Leather Green मॉडल को अलग लुक दिया गया है. इसके रियर पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिलेगी.
फोन के किनारों पर फ्लैट फ्रेम दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ क्वाड-कर्व्ड डिजाइन देखने को मिलेगा. कंपनी के मुताबिक यह डिजाइन फोन को हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देने के साथ इसकी ग्रिप को भी बेहतर बना सकता है.
Wet Touch मे भी काम करेगी स्क्रीन
Poco M8x 5G में डिस्प्ले से जुड़ा एक खास फीचर Wet Touch 2.0 दिया जाएगा. इसका फायदा यह होगा कि उंगलियां गीली या नम होने के बावजूद स्क्रीन के टच रिस्पॉन्स में परेशानी कम हो सकती है.
डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा. इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग दी जाएगी. इसका मतलब है कि डिवाइस धूल और पानी के छींटों से एक निश्चित स्तर तक सुरक्षित रहेगा.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आएगा. कंपनी ने फोन के लिए चार बड़े OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है.
7,900mAh की बड़ी बैटरी
Poco M8x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी हो सकती है. कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह बैटरी तीन दिन तक चल सकती है.
कंपनी के मुताबिक फोन से करीब 35 घंटे सोशल मीडिया इस्तेमाल, 27 दिन तक मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन और 64 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक किया जा सकता है. हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके और दूसरी सेटिंग्स पर निर्भर करेगा.
फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. साथ ही 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी जाएगी. यानी जरूरत पड़ने पर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे.
Snapdragon 4 Gen 5 से मिलेगा पावर
परफॉर्मेंस के लिए Poco M8x 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा. यह 4nm तकनीक पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है.
कंपनी के अनुसार यह चिपसेट ऐप्स को तेजी से खोलने और रोजमर्रा के काम को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करेगा. फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 6.30 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल करने का दावा भी किया है.
गर्म होने से बचाने के लिए खास कूलिंग सिस्टम
लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर ज्यादा गर्मी न हो, इसके लिए Poco M8x 5G में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. इसके साथ 12,439 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया और 1,924 वर्ग मिलीमीटर की कॉपर फॉइल लेयर भी मौजूद होगी.
फोन में 6GB RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, फोन की कीमत और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.
21 अगस्त को होगा लॉन्च
Poco M8x 5G को भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी. अब देखना होगा कि बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ Poco इस फोन की कीमत कितनी रखता है और भारतीय बाजार में इसे ग्राहकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है