टीएनपी डेस्क (TNP DESK): iPhone इस्तेमाल करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसकी कीमत अक्सर बजट के आड़े आ जाती है. यही वजह है कि हर साल बड़ी फेस्टिव सेल का इंतजार करने वाले ग्राहकों में एक बड़ी संख्या उन लोगों की होती है, जो कम कीमत में iPhone खरीदना चाहते हैं. आखिर कम दाम में ज्यादा फायदा कौन नहीं लेना चाहेगा? ऐसे में Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और iPhone की कई डील्स सामने आने लगी हैं. अगर आप भी इस बार iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि Amazon और Flipkart पर इस बार अब तक कौन-कौन से iPhone कितनी कीमत में मिल रहे हैं.
Flipkart पर iPhone 17 की कीमत ₹79,999
सबसे पहले बात करते हैं नए iPhone 17 की. Flipkart ने Big Billion Days Sale 2026 के लिए iPhone 17 के 256GB मॉडल की सेल कीमत ₹79,999 कन्फर्म कर दी है. इसकी लिस्टेड कीमत ₹99,900 है. यानी सीधे तौर पर कीमत में अच्छी कटौती देखने को मिल रही है. इसके अलावा ₹2,500 का क्रेडिट कार्ड EMI ऑफर और ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर कीमत ₹77,999 तक जा सकती है, जिसमें 5 प्रतिशत कैशबैक शामिल है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹89,850 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने का दावा भी किया गया है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की स्थिति और समय के अनुसार बदल सकती है.
iPhone 15 पर भी बड़ी कटौती
अगर आपका बजट iPhone 17 तक नहीं पहुंचता है, तो iPhone 15 भी एक विकल्प हो सकता है. Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone 15 की शुरुआती सेल कीमत ₹63,999 बताई गई है. यह कीमत बैंक डिस्काउंट को शामिल करके है. फोन की लिस्टेड कीमत ₹74,900 है. इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹54,400 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है.
iPhone 16 की कीमत पर अभी सस्पेंस
अब बात iPhone 16 की, जिसे लेकर Amazon और Flipkart दोनों पर ग्राहकों की नजर है. Amazon ने इसे Great Indian Festival Sale की डील लिस्ट में शामिल किया है, लेकिन इसकी फाइनल सेल कीमत अभी सामने नहीं आई है. फिलहाल इसकी लिस्टेड कीमत ₹89,900 है. सेल में इसके 60 हजार रुपये से कम में आने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि यह कीमत अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं है. Flipkart पर मौजूदा ऑफर्स के साथ यह फोन करीब ₹60 हजार के आसपास उपलब्ध बताया जा रहा है.
Amazon और Flipkart की सेल कब से?
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी. Prime मेंबर्स को सेल में पहले एंट्री मिलेगी. SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI ट्रांजैक्शन पर भी ऑफर मिलेंगे. वहीं Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी. Plus और Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा. Axis Bank, ICICI Bank और Flipkart के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक जैसे फायदे मिलेंगे. यानी अगर आपका मकसद इस बार कम कीमत में iPhone खरीदना है, तो सिर्फ सेल शुरू होने का इंतजार करना काफी नहीं होगा. Amazon और Flipkart पर मिलने वाले बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और वास्तविक सेल प्राइस को एक साथ देखकर ही डील की तुलना करना बेहतर रहेगा.
