TECHNOLOGY

Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, 16GB RAM और Tensor G6 के साथ जानें कीमत और फीचर्स

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गूगल ने भारत के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में नया Google Pixel 11 Pro Fold पेश किया है. कंपनी ने इसे अपनी लेटेस्ट Pixel 11 सीरीज के साथ बाजार में उतारा है. बुक-स्टाइल डिजाइन वाले इस फोल्डेबल फोन में नया Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. इसके अलावा डिवाइस में हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट अवधि और सुरक्षा के लिए खास फीचर्स शामिल किए गए हैं.

कीमत और उपलब्धता

भारत में Pixel 11 Pro Fold की शुरुआती कीमत 1,86,999 रुपये तय की गई है. कंपनी ने फिलहाल इसे 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के सिंगल कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है. फोन को ओलिव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इसे Amazon और Google India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. कीमत के लिहाज से यह डिवाइस भारत में उपलब्ध प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में अपनी जगह बनाता है.

दो बड़ी OLED स्क्रीन           

फोन में अंदर की ओर 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 2,076x2,152 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक बताई गई है.फोल्ड होने पर बाहर की तरफ 6.5 इंच का OLED Super Actua Cover Display मिलता है. दोनों स्क्रीन HDR सपोर्ट के साथ आती हैं. डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है.

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold के रियर पैनल पर तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है.टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अंदर और बाहर दोनों स्क्रीन पर 10MP कैमरा दिया गया है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो फोन 4K क्वालिटी में 60fps तक रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.

Tensor G6 के साथ Android 17

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर भी मिलता है, जो डिवाइस की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करता है.फोन Android 17 पर काम करता है. Google ने इस डिवाइस के लिए सात साल तक OS अपग्रेड, सिक्योरिटी अपडेट और Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है. इससे लंबे समय तक फोन को नए फीचर्स और सुरक्षा सुधार मिलते रहने की उम्मीद है.

बैटरी और चार्जिंग

Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह 24 घंटे से अधिक का बैकअप देने में सक्षम है. फोन में 30W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे करीब 30 मिनट में बैटरी 50 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है. इसके अलावा 25W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है.

कनेक्टिविटी और डिजाइन

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, USB Type-C और NavIC जैसे विकल्प मिलते हैं. सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.फोन का वजन लगभग 239 ग्राम है, जबकि फोल्ड करने पर इसकी मोटाई करीब 10.1mm रहती है. बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, नया Tensor G6 प्रोसेसर, फ्लैगशिप कैमरा सेटअप और सात साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ Google Pixel 11 Pro Fold को कंपनी ने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत दावेदारी के तौर पर पेश किया है.