TECHNOLOGY

Jio का बड़ा धमाका! 550 रुपये में 84 दिन और 2 हजार में पूरे साल OTT का मजा

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: Jio ने अपने ग्राहकों के लिए OTT-Pass को और ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है. कंपनी ने लंबी अवधि के लिए दो नए OTT-Pass पेश किए हैं. अब ग्राहक 550 रुपये खर्च करके 84 दिनों तक और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक OTT और लाइव टीवी कंटेंट का आनंद ले सकेंगे. इससे पहले कंपनी के पास 200 रुपये का 28 दिनों की वैधता वाला OTT-Pass उपलब्ध था.

इन तीनों प्लान में ग्राहकों को 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म के साथ JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस दिया जाएगा. इसके अलावा प्लान में हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G की सुविधा भी शामिल है. हालांकि, इन OTT-Pass का फायदा उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके पास पहले से एक्टिव बेस प्लान है. केवल वॉयस वाले प्लान पर इन पास का लाभ नहीं मिलेगा.

लंबी वैधता वाला OTT-Pass लेने पर ग्राहकों को सीधी बचत भी होगी. 200 रुपये वाला मौजूदा पास 28 दिनों के लिए है. अगर कोई ग्राहक लगातार तीन बार यह पास लेता है तो 84 दिनों के लिए उसे कुल 600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीं, नया 84 दिन वाला पास सिर्फ 550 रुपये में उपलब्ध है. इस तरह ग्राहक को 50 रुपये की बचत होगी.

इसी तरह सालभर के लिए भी ग्राहकों को फायदा मिलेगा. 200 रुपये के हिसाब से 365 दिनों की अवधि के लिए करीब 2,400 रुपये खर्च करने पड़ते, जबकि नया सालाना पास 2,000 रुपये में मिल रहा है. यानी ग्राहक लगभग 400 रुपये बचा सकता है.

डेटा की बात करें तो 200 रुपये वाले OTT-Pass में 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. 550 रुपये के पास में 90GB और 2,000 रुपये के सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है.

OTT कंटेंट की लिस्ट भी काफी बड़ी है. पैकेज में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Amazon Prime जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं. 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले पास में Amazon Prime Lite सदस्यता दी जाएगी, जबकि 200 रुपये वाले पास में Amazon Prime Video Mobile Edition का एक्सेस मिलेगा.

इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus जैसे OTT प्लेटफॉर्म भी पैकेज का हिस्सा हैं.

JioTV के जरिए ग्राहक 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल भी देख सकेंगे. इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे लोकप्रिय चैनल शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि इस पैकेज के जरिए ग्राहकों को हर महीने 1,500 रुपये से ज्यादा मूल्य के मनोरंजन फायदे मिलेंगे.

550 रुपये और 2,000 रुपये वाले नए OTT-Pass 7 अगस्त 2026 से MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं. ऐसे ग्राहक जो लंबे समय तक OTT कंटेंट, लाइव टीवी और डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए ये नए पास पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती विकल्प हो सकते हैं.