टिएनपी डेस्क (TNP DESK): Google अपने स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी पहले ही बता चुकी है कि यह डिवाइस अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में आएगा. हालांकि, लॉन्च से पहले ही Fitbit Air कुछ रिटेल स्टोर्स में दिखाई देने लगा है. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें डिवाइस अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है.
इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि एक रिटेलर ने लॉन्च से पहले ही Fitbit Air को बेचना शुरू कर दिया है. हालांकि, Google की तरफ से अभी भारतीय कीमत और लॉन्च की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
ग्लोबल कीमत से महंगा मिल रहा डिवाइस
अमेरिकी बाजार में Fitbit Air की शुरुआती कीमत 99.99 डॉलर रखी गई थी. भारतीय रुपये में यह करीब 9,400 रुपये होती है. वहीं, इसका Special Edition 129.99 डॉलर में उपलब्ध है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 12,300 रुपये बैठती है. Special Edition को Stephen Curry के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है.
अगर भारत में इसकी कीमत 16 हजार रुपये रहती है, तो यह ग्लोबल कीमत की तुलना में महंगा होगा. हालांकि, आधिकारिक कीमत के लिए Google की घोषणा का इंतजार करना होगा.
अक्टूबर में भारत आएगा Fitbit Air
Google ने अगस्त की शुरुआत में Fitbit Air को अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि डिवाइस किस तारीख से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Fitbit Air को इससे पहले Made by Google India ब्रीफिंग के दौरान भी दिखाया गया था. इससे साफ है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है.
बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर है Fitbit Air
Fitbit Air की सबसे खास बात इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है. इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है. इसका डिजाइन छोटा और हल्का है, जिससे इसे लंबे समय तक आसानी से पहना जा सकता है.
स्क्रीन नहीं होने के कारण यूजर को बार-बार नोटिफिकेशन देखने की जरूरत नहीं पड़ती. यह डिवाइस बैकग्राउंड में हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड करता रहता है. इससे मिलने वाली जानकारी कनेक्टेड स्मार्टफोन के Google Health ऐप में देखी जा सकती है.
Fitbit Air में मिलेंगे कई हेल्थ फीचर्स
Fitbit Air 24 घंटे हार्ट रेट और हार्ट रिदम को ट्रैक कर सकता है. इसमें AFib अलर्ट, SpO2 ट्रैकिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
यह डिवाइस यूजर की नींद की अवधि और अलग-अलग स्लीप स्टेज को भी ट्रैक करता है. इसके अलावा यह वर्कआउट को अपने आप पहचानकर रिकॉर्ड कर सकता है. यूजर चाहें तो वर्कआउट को मैन्युअली भी दर्ज कर सकते हैं.
Google Health Coach के जरिए गाइडेड वर्कआउट की सुविधा भी मिलती है. कंपनी का दावा है कि Fitbit Air की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर करीब एक सप्ताह तक चल सकती है.