☰
TECHNOLOGY

Amazon-Flipkart Sale 2026: आज से शुरू हुई साल की सबसे बड़ी सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क:.फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Amazon और Flipkart पर साल की बड़ी सेल आज से शुरू हो गई है. लोग पूरे साल इस सेल का इंतजार करते हैं क्योंकि इस सेल में लोगों को सभी प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलता है. साल के इस बड़े सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और जितने भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हैं, उन पर बढ़िया ऑफर और डिस्काउंट लोगों को मिलता है. इसीलिए लोग लंबे समय से अपनी विशलिस्ट में इन प्रोडक्ट्स को सेव करके रखते हैं, ताकि जब साल की सबसे बड़ी सेल आए तो वे इन्हें खरीद सकें.

स्मार्टफोन पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

सेल में स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई आकर्षक डील्स उपलब्ध हैं. अलग-अलग ब्रांड के फोन पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे  ऑप्शंस भी मिल रहे हैं. iPhone, Samsung, OnePlus, Xiaomi, Realme और अन्य ब्रांड के चुनिंदा मॉडल पर कीमत कम करने का फायदा उठा सकते हैं.

TV और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी बंपर छूट

अगर आप घर के लिए नया स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सेल में इन प्रोडक्ट्स पर भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं. टीवी और बड़े अप्लायंसेज पर कंपनी डिस्काउंट के अलावा बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिल सकता है.

लैपटॉप और गैजेट्स पर भी डील

वर्क फ्रॉम होम, पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी सेल में कई ऑप्शन मौजूद हैं. लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, हेडफोन और अन्य गैजेट्स पर ब्रांड और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

बैंक ऑफर से और होगी बचत

Amazon और Flipkart की सेल में कई प्रोडक्ट्स पर बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और कूपन ऑफर के जरिए भी आप खरीदारी पर एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं.

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सेल में किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसकी कीमत अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जरूर चेक करें. साथ ही बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू, डिलीवरी चार्ज और वारंटी की शर्तों को भी ध्यान से पढ़ें. केवल बड़े डिस्काउंट देखकर खरीदारी करने के बजाय प्रोडक्ट की रेटिंग और रिव्यू भी जरूर देखें.