टीएनपी डेस्क(TNP DESK): टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल एक बड़ा नाम है और अब गूगल ने एक अच्छा कदम उठाते हुए अपने Pixel स्मार्टफोन्स के लिए Android 17 का आधिकारिक रोलआउट शुरू कर दिया है. यह नया अपडेट सिर्फ एक सामान्य सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सिक्योरिटी और यूजर एक्सपीरियंस को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश है. Android 17 के साथ गूगल ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन का अनुभव पहले से कहीं अधिक स्मार्ट होने वाला है.
Android 17 के सबसे चर्चित फीचर्स में से एक नया Bubbles मल्टीटास्किंग सिस्टम है. इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई ऐप्स को फ्लोटिंग विंडो में चला सकेंगे. खासकर फोल्डेबल और बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी होगा. अब चैटिंग, वीडियो देखना और दूसरे काम एक साथ करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. पहले आप एक साथ कई काम नहीं कर सकते थे लेकिन अब नया अपडेट आने से एक साथ काम कर सकते है.
कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी Android 17 कई नए अवसर लेकर आया है. अपडेट में Screen Reaction फीचर शामिल किया गया है, जिसके जरिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते समय यूजर अपने फ्रंट कैमरे की वीडियो भी साथ में रिकॉर्ड कर सकते हैं. इससे गेमिंग रिएक्शन और सोशल मीडिया कंटेंट बनाना बेहद आसान और प्रोफेशनल हो जाएगा. गूगल ने इस बार सिक्योरिटी और प्राइवेसी को भी प्राथमिकता दी है. Android 17 में एंटी-थेफ्ट सुरक्षा, बेहतर परमिशन कंट्रोल, लोकेशन एक्सेस पर अधिक नियंत्रण और कई नए सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह अपडेट यूजर्स की निजी जानकारी और डेटा को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित बनाया जा रहा है.
AI में भी Android 17 काफी आगे बढ़ता नजर आ रहा है. Pixel डिवाइसों में Gemini AI से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं. इनमें स्मार्ट ऑटोमेशन, AI विजेट्स, वीडियो और म्यूजिक जनरेशन टूल्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं. फिलहाल Android 17 का अपडेट Google Pixel स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया गया है. Pixel 6 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए अधिकांश डिवाइस इस अपडेट कर सकेंगे. अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए यह अपडेट उनके-अपने शेड्यूल के अनुसार बाद में जारी किया जाएगा. इसके अलावा Google ने सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन, बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट और बैटरी एफिशिएंसी पर भी ध्यान दिया है. Android 17 यह अपडेट दर्शाता है कि आने वाले वर्षों में स्मार्टफोन सिर्फ कम्युनिकेशन का साधन नहीं रहेंगे, बल्कि डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेंगे.
