News

इतनी बुरी किस्मत! पहले बहन, फिर मां-बाप का साथ छूटा, अब कई गंभीर बीमारियों से लड़ रहा युवक, वीडियो देख छलके आंसू

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कहा जाता है कि जब जिंदगी इम्तिहान लेने पर आती है तो इंसान को सड़क पर ला देती है,वहीं एक के बाद एक मुसीबत इंसान को अंदर से तोड़कर रख देती है. लेकिन फिर भी जिंदगी है भाई, जीना ही पड़ेगा. जिंदगी में अपनों से बिछड़ने का दुख क्या होता है, कोई उनसे जाकर पूछे, जिन्होंने एक साथ मां, बाप और बहन को खोया हो. यह सब बातें हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी उजड़ी हुई दुनिया की दास्तां सुना रहा है, जिसे सुनकर अब पत्थर दिल इंसान भी रो सकता है. उसने बताया है कि कैसे उसकी जिंदगी में एक के बाद एक बड़ी-बड़ी विपत्तियां आईं, लेकिन आज भी वह डटकर खड़ा है, इस उम्मीद में कि शायद सब कुछ ठीक हो जाए.

  वीडियो देख छलके आंसू

इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं, क्योंकि वीडियो इतना संवेदनशील है. दरअसल, वीडियो में आप देखेंगे कि एक युवक मैदान में खड़ा है. वह काफी इमोशनल लहजे में बात कर रहा है. वह ऊपर वाले से शिकायत कर रहा है कि उसने उसका सब कुछ छीन लिया है, लेकिन फिर भी मुस्कुराते हुए लोगों को अपना दर्द बता रहा है. वह बताता है कि कैसे पहले उसकी बहन की मौत हुई, वहीं उसके बाद उसके पिता उसे छोड़कर चले गए, वहीं अंत में उसका अंतिम सहारा रही उसकी मां भी दुनिया को अलविदा कह गई. जिसे सुनकर कोई भी इंसान अंदर से सहम सकता है. हंसते हुए वो कहता है कि भगवान को तीन लोगों को छीनने के बाद भी जब चैन नहीं मिला तो उसे ऐसी कोई गंभीर बीमारी दे दी, जिसे लेकर वह रोज मर रहा है और जी रहा है.

 अब कई गंभीर बीमारी से लड़ रहा युवक

एक तरफ परिवार के जाने का गम, तो वहीं दूसरी तरफ कम उम्र में बड़ी-बड़ी बीमारियां. युवक पर जिंदगी ने ऐसा पहाड़ तोड़ा है कि शायद वह बताकर भी कांप रहा है. वीडियो में वह अपनी दवाइयों की शीशी दिखाता है और बताता है कि उसे ब्रेन ट्यूमर है और वह इस बीमारी से जूझ रहा है. वहीं वह भगवान पर तंज करते हुए कहता है कि भगवान ने कैसा उपहार दिया है कि अब तक तीन बार दौरे आ चुके हैं. वह इलाज के लिए वेल्लोर भी गया था, लेकिन उसकी मां के गुजरने के बाद उसका ख्याल रखने वाला कोई नहीं है. वह इमोशनल होकर अपनी बेबसी जाहिर करता है और कहता है, सोचिए, अकेला आदमी खुद डॉक्टर को दिखाओ, ऑपरेशन कराओ, खुद सिर दबाऊं, तेल लगाऊं, अकेला करूंगा यह सब कैसे. वह बताता है कि कोई ना कोई तो होना चाहिए. वह अकेला है.

वीडियो खूब हो रहा है वायरल 

इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और खुद से कनेक्ट कर पा रहे हैं. एक तरफ यह उस युवक की बेबसी को दिखाता है, उसकी फूटी किस्मत को दिखा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ यह वीडियो उन लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा देने वाला बन गया है, जो अपनी जिंदगी में कई परेशानियों को लेकर जी रहे हैं. उन्हें इसमें काफी हिम्मत मिलेगी, क्योंकि जब कोई इतना मुश्किल झेल रहा है तो उनकी मुसीबत तो कम ही है. वहीं कई लोग युवक की मदद करने की भी बात कह रहे हैं. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है, वहीं लाइक, शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं.