TNP DESK: FIFA World Cup 2026 की शुरुआत के साथ ही एक बड़ा सवाल फुटबॉल जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर मौजूदा विश्व चैंपियन Argentina को इस बार सबसे कड़ी टक्कर कौन देगा. 2022 विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम अब भी मजबूत नजर आती है, लेकिन Europe की दो बड़ी ताकतें Spain और France उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रही हैं. दोनों टीमों ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं.
Spain की बात करें तो टीम ने हाल के वर्षों में खुद को पूरी तरह बदल लिया है. युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम तेज पासिंग, आक्रामक फुटबॉल और गेंद पर नियंत्रण के लिए जानी जाती है. Euro 2024 का खिताब जीतने के बाद स्पेन ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ भविष्य की टीम नहीं, बल्कि वर्तमान की भी सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है. युवा स्टार लैमिन यामल, निको विलियम्स और पेड्री जैसे खिलाड़ियों ने टीम को नई पहचान दी है. Euro 2024 में Spain ने 15 गोल दागे थे, जो उसकी आक्रामक क्षमता को दर्शाता है.
वहीं France को नजरअंदाज करना किसी भी टीम के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है. 2018 की विश्व चैंपियन और 2022 विश्व कप की उपविजेता फ्रांस के पास अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन है. कप्तान किलियन एम्बाप्पे आज दुनिया के सबसे खतरनाक फॉरवर्ड खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. World Cup 2022 में एम्बाप्पे ने अकेले 8 गोल किए थे और गोल्डन बूट अपने नाम किया था. फ्रांस ने पूरे टूर्नामेंट में 16 गोल दागे थे, जो उसकी घातक अटैकिंग लाइन की ताकत को दिखाता है.
दूसरी ओर Argentina भी कमजोर नहीं हुई है. 2022 विश्व कप में टीम ने 15 गोल किए थे और दबाव वाले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया था. हालांकि अब बाकी टीमें उसकी रणनीति और खेल शैली को बेहतर तरीके से समझ चुकी हैं. ऐसे में Spain की युवा ऊर्जा और France का अनुभव अर्जेंटीना के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.
अगर मौजूदा फॉर्म, खिलाड़ियों की गुणवत्ता और बड़े टूर्नामेंट के अनुभव को आधार बनाया जाए तो France को Argentina के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा सकता है. वहीं Spain की युवा ब्रिगेड टूर्नामेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज साबित हो सकती है. ऐसे में World Cup 2026 में अर्जेंटीना की बादशाहत बचाने की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि Spain और France दोनों ही ट्रॉफी जीतने का दम रखते हैं.
