☰
SPORTS

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरमानप्रीत ने कप्तानी को कहा अलविदा, नई कप्तान बनी स्मृति मंदाना

Mausam Muskan
Mausam Muskan
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

टी एन पी डेस्क(TNP DESK):भारतीय महिला क्रिकेट की बेहद शानदार बल्लेबाज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आज यानी 6 अक्टूबर को सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. यह फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. करीब 10 साल तक कप्तानी करने के बाद यह निर्णय उनके लिए काफी भावुक रहा. इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है. हरमनप्रीत ने एक भावुक संदेश के जरिए कप्तानी छोड़ने की घोषणा की. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह निर्णय आसान नहीं रहा, इ में वर्षों की यादें, भावनाएँ, बलिदान और वे क्षण शामिल हैं जो जीवन भर उनके साथ रहेंगे.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम हर परिस्थिति में सर्वोपरि

आगे उन्होंने लिखा कि उन्होंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया है—अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार अपने व्यक्तिगत खेल तथा महत्वाकांक्षाओं का हिस्से भी शामिल है .कई मौकों पर उन्हें अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों, तरक्की और इच्छाओं को पीछे छोड़ना पड़ा, क्योंकि उनका दृढ़ विश्वास था कि टीम हमेशा सबसे सर्वोपरि होता है . हालांकि, वे अभी भी टीम का हिस्सा रहेंगी पर उनके फैंस में इस सूचना के बाद खासा उदासी देखने को मिल रही है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान के नाम का भी फैसला हो चुका है. स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी गई है. इससे पहले हरमनप्रीत एक शानदार कप्तान के रूप में फैंस के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. हर परिस्थिति और चुनौती का डटकर सामना करना उनकी कप्तानी की बड़ी खासियत रही है.चाहे कप्तानी की बात हो या बल्लेबाजी की हरमनप्रीत ने हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश की. कई मुश्किल परिस्थितियों में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.

कप्तान के तौर पर खेली शानदार पारियाँ

मनप्रीत कौर के कप्तानी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2025 का वनडे वर्ल्ड कप शामिल है, जो भारत में खेला गया था. इससे पहले भारतीय महिला टीम ने कोई आईसीसी विश्व कप नहीं जीता था. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने चार बार एशिया कप भी अपने नाम किया. वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने सिल्वर मेडल और एशियन गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीता.हरमनप्रीत खुद भी एक शानदार बल्लेबाज रही हैं. वह बतौर कप्तान दो गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों में खास नाम रखती हैं.

हरमान प्रीत कि बतौर कप्तान खास उपलब्धियां –

वे 2025 में वर्ल्डकप जीतने वाले कैप्टन बनी,4 एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले अकेली कैप्टन रही आगे, कैप्टन के तौर पर T20I में 92 जीत (किसी भी टीम से सबसे ज्यादा),कैप्टन के तौर पर 126 इंटरनेशनल जीत (INDW से सबसे ज्यादा)फिर, कैप्टन के तौर पर 4 टेस्ट जीत (INDW से सबसे ज्यादा),कैप्टन के तौर पर CWG में सिल्वर जीता, 2023 एशियन गेम्स में कैप्टन के तौर पर गोल्ड जीता,2026 एशियन गेम्स में बतौर कैप्टन गोल्ड जीता, ICC ट्रॉफी जीतने वाली अकेली भारतीय महिला कैप्टन रही,150 T20I में टीम की कप्तानी करने वाली और सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 200 से ज्यादा मैच खेलने वाले पहली क्रिकेटर (पुरुष या महिला) बनीं.