टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी करेंगे और उपकप्तान यशवर्धन सिंह चौहान को बनाया गया है. इस बार टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी प्लेइंग 15 में जगह मिली है. ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने जाने वाला है.
कब-कब है भारत का पहला मुकाबला
टूर्नामेंट में भारत के पहले मुकाबले की बात करें तो भारत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी और उसके बाद 8 नवंबर को भारत-पाकिस्तान की गरटेस्ट राइवेलरी होगी और फिर 10 नवंबर को भारत का सामना UAE से होगा. भारत के तीनों ग्रुप मैच मस्कट के ओमान क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे.
भारत कए ग्रुप में कौन कौन से देश
ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है, जिसमें भारत के साथ पाकिस्तान, नेपाल और UAE भी शामिल है. अगर ग्रुप-B की बात करें तो ग्रुप-B में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया शामिल है. दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो की 12 नवंबर को खेल जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेल जाएगा.
किसको किसको मिली टीम में जगह
अगर खिलाड़ियों कि बात करे तो इस बार टीम में लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद को जगह मिली है.
पिछली बार भारत को मिली थी हार
इस बार टूर्नामेंट का 13वां सीजन 5 से 14 नवंबर 2026 तक ओमान में खेला जाएगा, जिसमें एशिया की 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इसी टूर्नामेंट में पिछली बार पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हरा कर ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता था. इस बार भारतीय टीम की कोशिश रहेगी की टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम करे. टीम काफी संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है जहां बैटिंग में मिडिल ऑडर मजबूत रखी गई है और साथ ही गेंदबाजी में भी जादा एक्सपरेमेंट ना करते हुए अनुभवी गेंदबाजों को मौका दिया गया है. अब देखना रहेगा की भारत टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है और इस बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब कौन जीतता है.