☰
SPORTS

53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के... वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े UAE के गेंदबाज, रच दिया इतिहास

Soma Rani Kundu CE
Soma Rani Kundu CE
Photo Editor

TNP DESK बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 में UAE के खिलाफ उन्होंने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. महज 53 गेंदों में 204 रन बनाकर वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

दोहा में खेले गए इस मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए. भारत-ए को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य मिला. इसके जवाब में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही UAE के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया.

वैभव की इस विस्फोटक पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 384.91 का रहा. उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही 28 गेंदों में शतक जड़कर वह लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे तेज शतकवीर भी बन गए.

वैभव के 204 रन की बदौलत भारत-ए ने महज 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और UAE को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत-ए ने सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली. महज 15 साल की उम्र में वैभव की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी है.