टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर फेमस होना कौन नहीं चाहता. आजकल के जमाने में रील वीडियो बनकर करोड़पति बनना और फेमस होना सबका सपना होता है. लेकिन इसमें सफलता सभी को नहीं मिलती. बहुत से लोगों को बहुत जल्दी सफलता मिल जाती है, लेकिन बहुत से लोग काफी सालों तक संघर्ष करते रहते हैं, फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है.ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक अंकल ने ज्ञान की बात बताई है, जिस पर अब चर्चा हो रही है. लोग कह रहे हैं कि अच्छा ये बात है. अब अंकल के वायरल वीडियो पर बहस छिड़ चुकी है, जिसमें अंकल बता रहे हैं कि अगर आपको जल्दी फेमस होना है और सोशल मीडिया पर ग्रोथ पानी है तो सबसे पहले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फ्रेंड लिस्ट से हटा दीजिए.
सचमुच रिश्तेदार और दोस्त रोक देते हैं सोशल मीडिया पर आपकी ग्रोथ
वायरल वीडियो को जैसे ही आप देखना शुरू करेंगे, उसमें देखेंगे कि एक अधेड़ व्यक्ति सोशल क्रिएटर्स से कुछ ज्ञान की बातें कर रहे हैं, जिन्हें लोग प्यार से अंकल जी कहकर बुला रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अंकल जी कह रहे हैं. लोगों को उनकी बातों पर हंसी आ रही है, तो काफी हद तक लोग इस पर सहमति भी दिखा रहे हैं.अंकल जी का कहना है कि आप सोशल मीडिया पर ग्रोथ हासिल नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि आपके मशहूर होने से पहले ही आपके रिश्ते और आपके दोस्त आपको डिमोटिवेट कर देते हैं. वह ध्यान से आपकी हर वीडियो को देखते हैं और उसमें चुन-चुन कर बारीकियां निकालते हैं और आपको बताते हैं. इससे आप पहले ही निराश हो जाते हैं और काम करना छोड़ देते हैं.
मिल रही है लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर संजीव कुमार मागो नाम के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो देखकर लग रहा है कि रात का समय है और सड़क किनारे इसको रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें अंकल बहुत ही शांत दिमाग से और काफी आत्मविश्वास के साथ लोगों से कह रहे हैं कि अगर कोई सच में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम या फेसबुक पर आगे बढ़ना चाहता है तो सबसे पहले अपनी फ्रेंड लिस्ट को सही करना चाहिए.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है अंकल जी का वीडियो
अंकल जी का कहना है कि सोशल मीडिया पर अगर आपको सबसे ज्यादा सपोर्ट मिलता है तो वह अनजान लोग होते हैं. कई बार लोग आलोचना करते हैं, लेकिन असल में वह अच्छे होते हैं. लेकिन आपके विकास के बीच में सबसे पहले आपका परिवार और करीबी दोस्त ही आते हैं, जो आपको बार-बार कमियां दिखाते हैं. इससे आपको काम करने का मन नहीं करता और आप काम करना ही छोड़ देते हैं.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे अंकल की बात को सोशल मीडिया यूजर्स काफी इंटरेस्ट के साथ ले रहे हैं. कई लोगों ने इसे मजाकिया तौर पर लिया है, तो कई लोग इसे सच मान रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, वहीं कई हजार लोगों ने लाइक, शेयर और कमेंट भी किया है.
