News

वो कुछ बोल नहीं रहा है....पत्नी ने पति को दमभर पीटा, फिर थाने पहुंचकर जो किया

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
वो कुछ बोल नहीं रहा है....पत्नी ने पति को दमभर पीटा, फिर थाने पहुंचकर जो किया

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आए दिन हम सोशल मीडिया या अखबारों के जरिए अजीबोगरीब अपराध की खबरें सुनते और पढ़ते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश से सामने आई यह घटना हर किसी को हैरान कर रही है. जहां एक पति शराब के नशे में घर अपनी पत्नी के पास पहुंचा, दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद जब महिला पुलिस स्टेशन पहुंची तो उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

पढ़ें कहां का है चौंकने वाला मामला

दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की शिवनगर कॉलोनी का है. मृतक की पहचान दीनदयाल कुशवाहा के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी नीलम कुशवाहा पर हत्या का आरोप लगा है.बताया जा रहा है कि नीलम पिछले कई सालों से अपने मायके में रह रही थी. परिवार का आरोप है कि दीनदयाल अक्सर शराब के नशे में वहां पहुंचता था और पत्नी के साथ झगड़ा व मारपीट करता था.

नशे की हालत में ससुराल पहंचा था

परिजनों के मुताबिक 1 जून को भी दीनदयाल नशे की हालत में अपनी ससुराल पहुंचा.पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ गया.आरोप है कि इस दौरान उसने नीलम के साथ मारपीट शुरू कर दी लेकिन इस बार मामला पहले जैसा नहीं रहा.बताया जा रहा है कि नीलम ने भी पति का विरोध किया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई. इसी दौरान दीनदयाल को गंभीर चोटें लगीं. हालत इतनी बिगड़ गई कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

महिला ने पीटने के बाद जो कुछ किया पढ़िये 

घटना के बाद नीलम ने भागने या छिपने की कोशिश नहीं की. वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी.आरोपी महिला ने पुलिस से कहा कि सर वह कुछ बोल नहीं रहा है और फिर उसके बाद सारी बात बता दी.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि उस रात आखिर क्या-क्या हुआ था.