Religion

आज का पंचांग: ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी, शुक्रवार का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की पूरी जानकारी

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और दिन शुक्रवार का है.हिंदू पंचांग के अनुसार यह दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.इस दिन किए गए कार्यों में शुभ-अशुभ समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है, ताकि किसी भी नए कार्य की शुरुआत सही समय पर की जा सके और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो.

साधना, ध्यान और पूजा-पाठ के लिए शुभ

ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी को साधना, ध्यान और पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है. इस तिथि पर धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है और कई लोग व्रत-उपवास भी रखते है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए पूजा-अर्चना की जाती है.

आज के दिन शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य सफल होने की संभावना अधिक

आज के दिन शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य सफल होने की संभावना अधिक रहती है.ऐसे समय में नए कार्यों की शुरुआत, यात्रा या महत्वपूर्ण निर्णय लेना लाभकारी माना जाता है.वहीं दूसरी ओर, अशुभ समय में किसी भी बड़े कार्य से बचने की सलाह दी जाती है.

राहुकाल विशेष रूप से अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहुकाल का समय विशेष रूप से अशुभ माना जाता है.इस दौरान कोई भी नया कार्य, व्यापारिक सौदा या शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए. आज शुक्रवार को राहुकाल के समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.