Sharad Purnima 2026: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ दिखाई देता है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को आसमान से अमृत की वर्षा होती है, जो हमारे शरीर और मन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात पूजा-पाठ, दान और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है. वहीं इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से आपकी सभी परेशानी दूर होगी और परिवार में सुख शांति के साथ स्मृद्धि आएगी .अगर आप भी इस दिन पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये पारंपरिक उपाय अपना सकते हैं.
शरद पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय
1. मां लक्ष्मी की पूजा करें
शरद पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर के पूजा स्थल की सफाई करें और मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं. उन्हें फूल, फल और मिठाई अर्पित करें. इसके बाद मां लक्ष्मी की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें.
2. चंद्रमा को अर्घ्य दें
इस दिन चंद्रमा के दर्शन और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. रात में चंद्रमा दिखाई देने पर जल से अर्घ्य दें. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से मन में शान्ति मिलती है और घर में पॉज़िटिविटी आती है.
3. खीर का भोग लगाएं
शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर भगवान को भोग लगाने की परंपरा है. इस दिन लोग खीर बनाकर रात में उसे चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं. इसके बाद सुबह प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है.
4. जरूरतमंदों को दान करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना पुण्यकारी माना जाता है. अपनी क्षमता के अनुसार दान करें और जरूरतमंदों की मदद करें.
5. मंत्र जाप और ध्यान करें
शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप और कुछ समय ध्यान करने की परंपरा भी है. इस दौरान शांत मन से प्रार्थना करें और परिवार की खुशहाली की कामना करें.
