Religion

घर से दूर है भाई तो ना हो दुखी, इस तरह अपने साथ अपने भाई के रक्षाबंधन को बनाये खास 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अटूट प्यार और विश्वास की ऐसी कच्ची डोर है, जो जीवन साथ निभाने का वादा करती है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांधकर रक्षा का वचन मांगती हैं, वहीं बदले में भाई भी आजीवन अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है. इस दिन रक्षाबंधन पर दूर-दूर से भाई-बहन एक-दूसरे से मिलने की तैयारी शुरू कर देते हैं. लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं, जो नौकरी, पढ़ाई या किसी काम के सिलसिले में एक-दूसरे से दूर रहते हैं और हर बार नहीं मिल पाते. ऐसे में रक्षाबंधन पर भाई-बहन को एक-दूसरे की कमी महसूस होती है. एक तरफ जहां रक्षाबंधन की खुशी होती है, तो वहीं दूसरी तरफ भाई-बहन से दूर रहने का दुख भी होता है. लेकिन अगर आपका भी भाई या बहन रक्षाबंधन पर आपसे दूर है, तो आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसी ही चीजें हैं, जिनको करके आप अपने रक्षाबंधन को यादगार और स्पेशल बना सकते हैं.

वीडियो कॉल पर सेलिब्रेट करें

आपको बता दें कि भले ही आप एक-दूसरे को सामने से न देख पाएं, लेकिन कुछ ऐसे छोटे-छोटे तरीके हैं, जो आपके रक्षाबंधन को स्पेशल बना सकते हैं और न ही आपको अपने भाई की कमी महसूस होगी, न आपके भाई को आपकी कमी महसूस होगी. दरअसल, आजकल के डिजिटल जमाने में हर किसी के पास स्मार्टफोन है. ऐसे में आप वीडियो कॉल करके अपने भाई-बहन को देख सकते हैं, उनसे बातें कर सकते हैं. चाहे राज्य या देश से दूर आपका भाई हो, उसे आपकी कमी महसूस नहीं होगी. इस तरह आप वीडियो कॉल के जरिए भी रक्षाबंधन मना सकते हैं, जहां बहन पूजा की थाली तैयार करके वीडियो के सामने राखी बांधने की रस्म कर सकती है. भाई भी स्क्रीन के सामने बैठकर इस खास पल का हिस्सा बन सकता है. भले ही आप सामने से मौजूद नहीं होंगे, लेकिन वीडियो कॉल के जरिए परिवार के सभी लोग एक साथ इस त्योहार की खुशियां मना सकते हैं.

ऑनलाइन उपहार ऑर्डर करके दे सरप्राइज़

ऑनलाइन के जमाने में आप अपने घर बैठे कहीं भी कुछ सामान ऑर्डर कर सकते हैं. ऐसे में रक्षाबंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे को कोई भी उपहार देकर इस परंपरा को निभा सकते हैं. अगर भाई दूर है, तो बहन उसके लिए ऑनलाइन कोई ऐसा उपहार ऑर्डर कर सकती है, जो उसके लिए खास हो और उसको पसंद हो. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि गिफ्ट बहुत ज्यादा महंगा होना चाहिए. भाई की पसंद की कोई भी चीज, चाहे उसे कपड़े पसंद हों, कोई किताब, घड़ी या कोई भी छोटी से छोटी चीज, आपके प्यार को बताने के लिए काफी है. जब यह गिफ्ट अचानक आपके भाई के पास आएगा, तो उसे एहसास होगा कि गिफ्ट में उसकी बहन का प्यार छिपा हुआ है. इसलिए ऑनलाइन गिफ्ट करके सरप्राइज देना भी एक अच्छा आइडिया है.

पुरानी फोटो का वीडियो बनकर भेजे

यदि आप अपने भाई के रक्षाबंधन को खास बनाना चाहते हैं, तो दूर रहते हुए भी आप उसके रक्षाबंधन को खास बना सकते हैं. इसके लिए आप भाई-बहन से जुड़ी पुरानी फोटो का छोटा सा वीडियो बनाकर उसे भेज सकते हैं या फिर अपने स्टेटस में लगा सकते हैं, उसको समर्पित कर सकते हैं. इसमें बचपन की तस्वीरें, साथ बिताए हुए खुशी के पल और परिवार के साथ बिताई गई यादों का वीडियो बनाने से आपके भाई को स्पेशल फील होगा. इस वीडियो के आखिरी में आप अपने भाई के लिए कुछ मैसेज भी लिख सकते हैं.

परिवार से कॉमफ्रेनस कॉल में करके ढेर सारी बातें करें

वहीं, इसके साथ ही दूर रहते हुए अगर आपके भाई को परिवार की कमी महसूस न हो, तो उसके लिए आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पुरानी बातें कर सकते हैं और कॉल करके या फिर कॉन्फ्रेंस कॉल करके बातचीत कर सकते हैं और बचपन की यादों को ताजा कर सकते हैं. अगर रक्षाबंधन पर आपका भाई घर पर न हो, तो आप उसकी पसंद की मिठाई अपने हाथों से बनाकर उसकी फोटो या वीडियो उसको भेज सकते हैं. उसको काफी अच्छा लगेगा और महसूस होगा कि दूर रहते हुए भी वह अपने परिवार के करीब है. यह केवल बहनों के लिए ही नहीं है, बल्कि अगर आपकी बहन आपसे दूर है और उसको खाना बनाने या खाने का बहुत शौक है, तो आप अपने घर पर खाना बनाकर या फिर मम्मी से बनवाकर उसका फोटो भेज सकते हैं. आपकी बहन को यह देखकर अच्छा लगेगा.

राखी स्पीड पोस्ट या कूरियर करे

यदि आपको पहले से पता हो कि आपका भाई इस रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंच पाएगा, तो आपको कुछ दिन पहले ही राखी को स्पीड पोस्ट या कूरियर कर देना चाहिए, ताकि रक्षाबंधन तक वह राखी पहन सके और वह किसी से भी उसको बंधवा सकता है. उसको ऐसा लगेगा कि उसकी बहन ने ही उसे राखी बांधी है.इस तरह रक्षाबंधन का असली मतलब सिर्फ भाई-बहन की कलाई पर राखी बांधना नहीं है, बल्कि भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास का रिश्ता मजबूत करना है. इसलिए अगर इस बार आपका भाई घर नहीं आ रहा है, तो आप खुशियों का त्योहार कम न होने दें. इन छोटी-छोटी चीजों को करके आप अपना रक्षाबंधन खास बना सकते हैं.