News

Railway News:  एक क्लिक पर Plateform से लेकर टाइमिंग की मिलेगी पूरी जानकारी, करना होगा सिर्फ यह काम

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

TNP DESK- रेलवे अपने नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम(NTES) को अब पूरी तरह से अपग्रेड कर रहा है.  ट्रेन के प्लेटफार्म बदलने पर मोबाइल पर उसका तुरंत संदेश आ जाएगा. अपग्रेडेशन का काम पूरा होने के बाद स्टेशनों पर अचानक ट्रेन के  प्लेटफार्म बदलने की सूचना का यात्रियों को तुरंत लाइव अलर्ट मिल जाएगा. इसके अलावा भी ट्रेन के लेट होने की अपडेट जानकारी यात्रियों को रियल टाइम में उपलब्ध हो  जाएगी.

इस सुविधा से  प्लेटफार्म बदलने की स्थिति में यात्रियों को सामान लेकर   एक से दूसरे प्लेटफार्म पर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस नए और हाईटेक फीचर में यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में मौजूद NTES एप  पर जाकर अपनी ट्रेन को ट्रैक करना होगा और अलर्ट के विकल्प को ऑन करना पड़ेगा.  इसके बाद प्लेटफार्म नंबर में किसी भी तरह के    बदलाव होते ही, यात्रियों के मोबाइल स्क्रीन पर तुरंत सूचना भेज दी जाएगी. रेलवे का मानना है कि इस डिजिटल तकनीक के पूरी तरह लागू होने से यात्रियों को स्टेशन पर बार-बार होने वाले लाउडस्पीकर अनाउंसमेंट को ध्यान से सुनने या रेलवे के पूछताछ केन्द्रो  पर लंबी कतार  लगाने  की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी.

 इस ऐप के जरिए यात्री ट्रेन की लाइव लोकेशन, आगमन प्रस्थान का समय, विलंब की स्थिति और पूरा रूट चार्ट भी एक क्लिक पर देख सकेंगे. वर्तमान समय में एक  घंटे के भीतर ही लगभग 1.9 लाख से अधिक सक्रिय यूजर्स नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम एप  का इस्तेमाल कर रहे है.  खास कर त्यौहार के  सीजन, गर्मियों की छुट्टी और कोहरे के दिनों में जब स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ जाती है, तब यह ऐप यात्रियों के लिए मददगार साबित होता है.  सूत्रों के अनुसार  पर NTES पर मिलने वाली सभी तरह की सूचनाओं और जानकारियां सीधे रेलवे के मुख्य कंट्रोल रूम से रियल टाइम में अपडेट की जाती हैं.