News

एक अनार सौ बीमार! एक ही युवक के प्यार में पागल हुईं तीन सगी बहनें, फिर किया कुछ ऐसा कि....

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
एक अनार सौ बीमार! एक ही युवक के प्यार में पागल हुईं तीन सगी बहनें, फिर किया कुछ ऐसा कि....

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आप लोगों ने एक कहावत सुनी होगी, एक अनार, सौ बीमार... यह कहावत अब सच होती दिखाई दे रही है.दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि तीन सगी बहनों को एक ही युवक से प्यार हो गया.यह बात थोड़ी अटपटी लग सकती है, लेकिन सच है. अब आप लोग सोचते होंगे कि बहनों के बीच तकरार हुई होगी, बहस हुई होगी, झगड़ा हुआ होगा कि तुम उसे छोड़ दो, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. सबसे हैरानी की बात यह है कि तीनों बहनों ने एक ही युवक से शादी रचा ली.है ना यह हैरान करने वाली बात. चलिए, अब आपको पूरा माजरा बताते है.

पढ़िए कहां का है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर का है, जहां एक ही युवक से तीनों बहनों को प्यार हो गया.इसके बाद बिना किसी अनबन और विरोध के तीनों बहनों ने एक ही युवक से शादी रचा ली. सोशल मीडिया पर आजकल रील्स का ट्रेंड चल रहा है. लोग जल्दी मशहूर होकर काफी ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं, जिसके लिए लोग सोशल मीडिया पर थोड़ा अलग हटकर वीडियो बनाते है ताकि वह जल्दी वायरल हो जाएं और फेमस हो जाएं. लेकिन इन तीन बहनों ने तो हद ही कर दी, जहां एक ही युवक से तीनों बहनों ने शादी कर ली. अब यह मामला विवाद का विषय बन चुका है, क्योंकि हिंदू धर्म में यह प्रचलन नहीं है. इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने नाराजगी जताई है.

शादी के पीछे बताई यह हैरान करने वाली वजह

 इन बहनों ने नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में युवक के साथ एक साथ शादी कर ली. बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक दूल्हे के साथ तीन दुल्हनें बैठी नजर आ रही हैं, जिसमें दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन शामिल है.वहीं, एक बहन एक ही लड़के से शादी के पीछे की वजह बता रही है, जिसमें वह कह रही है कि उनके पिता जी तीनों की अलग-अलग शादी करना चाहते थे, लेकिन तीनों बहनों में इतना प्रेम है कि वे तीनों अलग-अलग नहीं होना चाहती थीं, जिसकी वजह से एक ही लड़के से शादी कर ली.

मंदिर में रचा ली तीनों ने शादी

जानकारी के मुताबिक, इन तीनों बहनों का एक्टिव सोशल मीडिया अकाउंट है, जहां वे रील्स और वीडियो बनाती हैं, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि शामिल है.इन तीनों बहनों का कहना है कि वे अपनी बहनों से अलग नहीं होना चाहती थी.उन्होंने अपने पापा से कहा था कि ऐसी जगह रिश्ता ढूंढें, जहां तीन भाई हों, ताकि तीनों बहनें एक ही घर में शादी कर सकें.लेकिन उनके पिता जी ऐसा रिश्ता नहीं ढूंढ पाए.इसके बाद जब अलग होने की नौबत आई, तो तीनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली.

स्थानीय लोग कर रहे हैं विरोध

यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस शादी का काफी विरोध भी किया जा रहा है.लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के खिलाफ है.दरअसल, मामला तब प्रकाश में आया, जब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.इसके बाद चारों तरफ बहस छिड़ गई.एक तरफ जहां लोग बहनों के बीच प्यार की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस अनोखी शादी का विरोध भी हो रहा है.