टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कलयुग के इस जमाने में लोगों को मां-बाप भाई बहन और परिवार से ज्यादा पैसे और धन दौलत की अहमियत अधिक लगती है.जिसको कई उदाहरण हमें देखने को मिलते हैं जो ये साबित करते हैं कि आजकल के लोग कितने ज्यादा असंवेदनशील हो चुके हैं जिनको केवल अपना स्वार्थ दिखता है.इसके लिए लोग किसी भी हद तक गिर जाते हैं लेकिन आज हम जिस वायरल वीडियो के बारे में बात करने वाले हैं वह इंसानियत को तार-तार कर देने वाला है.वही दूसरी तरफ वीडियो ने कलयुग में बाप बेटे के रिश्ते की असलियत भी सामने ला दी है जहां पिता के मरने के बाद बेटे को बाप के जाने के गम से ज्यादा इस बात का टेंशन था कि कहीं बाप के संपत्ति कोई बंटवारा ना कर ले.इसलिए उसने मारे हुए बाप के शव के अंगुठे से सादे कागज पर अंगुठा लगवा लिया.
रिश्ते को तार-तार करने वाला वीडियो
रिश्ते को तार तार करने वाला यह वीडियो नवाबों के शहर लखनऊ का है जहां रहीमाबाद क्षेत्र में एक लालची कलयुग की बेटे ने निचता की हर हद को पार कर दिया.आमतौर पर जब किसी के घर में पिता की मौत होती है तो उसके बच्चे बेटा बेटी इस दुख को बर्दाश्त नहीं कर पाते और उन्हें किसी बात का सुध नहीं होता उन्हें बस गम होता है तो अपने पिता के दुनिया छोड़ जाने का. लेकिन वायरल वीडियो में एक बेटे ने ऐसी हरकत की है जिसे कलयुग में बाप बेटे का रिश्ता उजागर हुआ है.बताया जा रहा है कि पिता के मौत के बाद युवक ने एक सादे कागज पर अपने बाप से अंगूठा लगवा लिया जिसका वीडियो किसी ने बनकर सोशल मीडिया में डाल दिया जो वायरल हो रहा है.
पिता की मौत के बाद बेटे ने जो किया वह हैरान करने वाला है
मामले की जानकारी के अनुसार एक 75 साल के छत्रपाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई जैसे ही पिता की मौत हुई उसके बेटे महेंद्र की नियत खराब हो गई. उसने अपने पिता की संपत्ति अपना नाम करवाने की नियत से अपने चाचेरे भाई के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली.जहां उसने पिता के अंतिम संस्कार करने से पहले ही सादे कागज पर अपने मृत पिता के बेजान हाथ के अंगुठे लगवाना शुरू कर दिया.अपने ही पिता के साथ ऐसी हरकत देखकर लोग भी परेशान रह गए. वहां पर जो लोग मौजुद थे उनमे से किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
हर तरफ हो रही है वीडियो की निंदा
जैसा ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उस गांव के साथ देश के लोग भी लोगों ने भी देखा और कह रहे हैं कि कोई बाप के मरने के बाद ऐसी हरकत कैसे कर सकता है.सब तरफ इस वीडियो की निंदा की जा रही है वही वायरल वीडियो पर पुलिस जांच कर रही है.अब जरा सोचिए कि कलयुग किस चरम तक पहुंच चुका है, पिता की मौत के बाद भी लोगों को अफसोस इस बात का हो रहा है कि कहीं उनकी संपत्ति किसी दूसरे को भी न मिल जाए तभी तो पिता के मृत शरीर को भी नहीं छोड़ रहे हैं उसके साथ भी लोग घिनौनी हरकत कर रहे है.
