News

हाय रे मजबूरी! जिस कॉलेज में पढ़ने का देखा था सपना, वहीं करनी पड़ी गार्ड की नौकरी, वीडियो देख सोचने लगे लोग

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
हाय रे मजबूरी! जिस कॉलेज में पढ़ने का देखा था सपना, वहीं करनी पड़ी गार्ड की नौकरी, वीडियो देख सोचने लगे लोग

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हमारे बड़े बुजुर्ग एक बात कहते हैं कि चाहे हम कितने भी बड़े आदमी बन जाएं, कुछ भी सोच लें, लेकिन होता वही है जो भगवान ने लिख रखा है.लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोशिश करना ही छोड़ दें.कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ लेती है, जिसके में हमने कभी सोचा भी नहीं होता. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने अपनी किस्मत और मजबूरी से जुड़ी ऐसी कहानी सुनाई, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर क्या यही मजबूरी होती है.वायरल वीडियो में युवक ने बताया है कि उसका एक ड्रीम कॉलेज था, जिसमें पढ़ने का सपना उसने देखा था, लेकिन समय ने ऐसा खेल रचा कि उसी कॉलेज में उसे गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही है.

गरीबी और मजबूरी ने तोड़ दिया सारा सपना

युवक ने बताया कि वह उसी कॉलेज में पढ़ाई करके अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई सपने लेकर आया था, लेकिन आज वह उसी कॉलेज के कैंपस में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है.उसके ऊपर क्या बीतती है, यह वही जानता है.वायरल वीडियो ने लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिंदगी कब किस दिशा में ले जाएगी, यह कोई नहीं जानता. हम चाहे लाख प्लानिंग कर लें, लाख सोच लें, लेकिन होता वही है जो भगवान ने रच रखा है. वायरल वीडियो ने एक बार फिर मजबूरी, मायूसी, गरीबी और किस्मत के खेल को सही साबित किया है कि हमेशा वही नहीं होता जो हम सोचते है.यह वीडियो ट्विटर पर @viral beast नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सुना है.

काफी इमोशनल है इस सिक्योरिटी गार्ड की कहानी

वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर साहिल कॉलेज के एक सिक्योरिटी गार्ड से बात करते है. बातचीत के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने अपने दिल की बात खुलकर बताई, जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कभी इसी कॉलेज में स्टूडेंट के रूप में कदम रखने का सपना देखा था.उन्होंने अपनी तरक्की, पढ़ाई और अच्छे करियर को लेकर कई बड़े सपने देखे थे कि वह परिवार को बेहतर जिंदगी देंगे और अपने सपनों को साकार करेंगे, लेकिन जिंदगी ने ऐसा करवट लिया कि उन्हें सुरक्षा गार्ड की नौकरी करनी पड़ी. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई करने का सपना देखा था, आज उसी कॉलेज में वह गार्ड की नौकरी कर रहे है.जब वह छात्रों को आते-जाते देखते हैं तो उन्हें अपना सपना याद आता है और कई बार वह भावुक भी हो जाते है.

वीडियो देख सोचने पर मजबूर हुए लोग

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वह हमेशा से क्रिएटिव फील्ड की तरफ जाना चाहते थे.खास तौर पर 3डी एनिमेशन और गेम डिजाइनिंग में उनकी काफी रुचि थी. वह इस क्षेत्र में बीएससी करना चाहते थे, ताकि आगे जाकर प्रोफेशनल डिजाइनर बन सकें, लेकिन पैसे की तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और उनका सपना अधूरा रह गया. हालांकि, आज भी उनके अंदर एनिमेशन और डिजाइनिंग को लेकर रुचि खत्म नहीं हुई है.वह 3डी स्टूडियो मैक्स, सिनेमा 4डी और जेड ब्रश जैसे सॉफ्टवेयर पर काम करना सीखते है. उनका कहना है कि उन्हें यह काम काफी पसंद है और मौका मिला तो वह आज भी इसी फील्ड में आगे बढ़ना चाहते है.वह कॉलेज के छात्रों से बातचीत करते हैं और उन्हें अपने हुनर को नहीं छोड़ने की सलाह देते है. इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हर इंसान के पीछे एक गहरी कहानी छुपी होती है और किस्मत कब किसे कहां ले जाए, यह कोई नहीं जानता.