News

इंसान हो कि शैतान...रेलिंग पर बैठी बिल्ली को शख्स ने 12वीं मंजिल से फेंका, वीडियो देख लोगों का फूटा ग़ुस्सा

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
इंसान हो कि शैतान...रेलिंग पर बैठी बिल्ली को शख्स ने 12वीं मंजिल से फेंका, वीडियो देख लोगों का फूटा ग़ुस्सा

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कहा जाता है कि इंसान और जानवर में एक ही बात का फर्क होता है कि इंसान के अंदर सोचने-समझने की शक्ति होती है और दया होती है. लेकिन जानवर सोच-समझ नहीं पाता. लेकिन आजकल के लोग इतने क्रूर हो गए हैं कि उनके अंदर जरा सी भी इंसानियत बाकी नहीं है. कहा जाता है कि बेजुबान जानवरों पर कभी भी अत्याचार नहीं करना चाहिए. क्योंकि वह बोल नहीं सकते. उन्हें कष्ट होगा तो वह अंदर ही अंदर दुखी होते हैं. जिससे ईश्वर को भी चोट पहुंचती है. ईश्वर भी दुखी होते हैं. इसीलिए आपने सड़क पर रहने वाले आवारा कुत्ते या फिर अन्य जानवरों के प्रति लोगों की संवेदना देखी होगी. लोग उन्हें खाना खिलाते हैं, पानी पिलाते हैं. लेकिन इसी समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके अंदर जरा सी भी दया नहीं होती है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपको भी इंसान होने पर शर्म आ जाएगी.

 बिल्ली को शख्स ने 12वीं मंजिल से फेंका

आजकल बहुत सारे सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ की ओर से जानवरों को बचाने के लिए कैंपेन चलाए जाते हैं. ताकि आवारा कुत्तों, बिल्लियों या फिर अन्य जानवरों पर कोई अत्याचार न कर सके. लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसने सच में लोगों को शर्मसार कर दिया है. जहां एक शख्स के अंदर इतनी ज्यादा क्रूरता थी कि उसने 12वीं मंजिल से एक छोटी सी मासूम बिल्ली को बिना सोचे-समझे फेंक दिया. सोचिए उस बिल्ली का क्या हाल हुआ होगा. जिस बिल्ली को लोग बच्चों की तरह पालते हैं, खाना देते हैं. उस मासूम बिल्ली को एक इंसान ने 12वीं मंजिल से फेंक दिया. अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग उस दरिंदे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वीडियो वायरल होते ही लोगों में फूटा गुस्सा

आपको बता दें कि पूरा मामला महाराष्ट्र के अंबरनाथ स्थित रॉयल फ्लोरा फेस-2 आवासीय सोसायटी का है. वायरल वीडियो 26 जुलाई की सुबह 5:45 बजे का बताया जा रहा है. जहां 12वीं मंजिल की गलियारे से गुजर रहे एक शख्स की नजर जब एक आवारा बिल्ली पर पड़ी, जो रेलिंग पर बैठी थी. वीडियो में जैसे ही आप देखेंगे तो आपको लगेगा कि वह बिल्ली को प्यार करने आ रहा है. लेकिन जैसे ही वह बिल्ली को धक्का देता है, उसकी क्रूरता की सारी हदें पार हो जाती हैं. आपको बता दें कि बिल्ली ने उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ा था. वह बेचारी चुपचाप रेलिंग पर बैठी थी. लेकिन पता नहीं इंसान के अंदर कौन सी क्रूरता जागी कि उसने उसे धक्का दे दिया.

सोशल मीडिया पर खूब हो रही है आलोचना

वायरल वीडियो को जैसे ही आप देखेंगे, उसमें दिखेगा कि एक बनियान और हाफ पैंट पहने हुए एक शख्स बिल्ली के पास धीरे-धीरे आता है. और फिर उस बेजुबान मासूम को 12वीं मंजिल से धक्का देकर गिरा देता है. उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकती है. वह नीचे झांककर भी देखता है कि बिल्ली मरी है या फिर नहीं. जब उसे तसल्ली हो जाती है कि बिल्ली नीचे गिर चुकी है तो वह आराम से वहां से चला जाता है. इस दिल दहला देने वाले वीडियो को एक्स यानी ट्विटर पर यश सहगल नाम के युजर ने शेयर किया है.

इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग इस वीडियो को लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं. और जमकर उस शख्स की आलोचना हो रही है. लोग मांग कर रहे हैं कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. क्योंकि बेजुबान जानवरों पर जुल्म करना समाज के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है. क्योंकि जिस इंसान के अंदर दया नहीं है, वह समाज के लिए काफी घातक और खतरनाक हो सकता है. अगर वह किसी जानवर के ऊपर दया नहीं कर सकता तो इंसान पर वह क्या दया करेगा. ऐसे व्यक्ति की सही जगह जेल है. समाज नहीं.