News

फ़र्ज़ी राशन कार्डधारकों के लिए झारखंड सरकार की बड़ी चेतावनी! आज ही करें कार्ड सरेंडर, वरना....

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
फ़र्ज़ी राशन कार्डधारकों के लिए झारखंड सरकार की बड़ी चेतावनी! आज ही करें कार्ड सरेंडर, वरना....

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की राशन कार्ड योजना का लाभ आज देश के करोड़ों ऐसे लोग ले रहे हैं, जो गरीबी रेखा से नीचे आते है. सरकार की ओर से हर महीने उन्हें मुफ्त में राशन दिया जाता है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस योजना के पात्र लाभुक नहीं हैं, फिर भी हर महीने मुफ्त में राशन उठा रहे है.अब ऐसे फर्जी या अपात्र लाभुकों के खिलाफ सरकार सख्त हो चुकी है. जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति इस योजना का अपात्र लाभुक पाया जाता है, तो सरकार उससे अब तक लिए गए अनाज की कीमत के साथ ब्याज भी वसूल रही है.दरअसल, जब भी सरकार की ओर से कोई योजना लागू की जाती है, तो उसके कुछ नियम और शर्तें होती है. ठीक ऐसा ही राशन कार्ड योजना के साथ भी है.

पढ़िये कौन होता है इसका असल लाभुक 

 सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यह योजना केवल देश के गरीब लोगों के लिए चलाई जाती है.इसलिए यदि किसी के पास चार पहिया वाहन है, उसके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है, वह आयकर Income tax भरता है या जीएसटी का भुगतान करता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता. लेकिन फिर भी बहुत से लोग अपनी आय और पहचान छिपाकर इस योजना का गलत लाभ उठा रहे है. अब ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है.

फर्जी लाभुकों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त

झारखंड में फर्जी लाभुकों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त हो गया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजधानी रांची में ऐसे कई अपात्र लाभुकों की पहचान हुई थी, जो पिछले 10 से 20 वर्षों से सरकारी नौकरी में कार्यरत थे और दूसरी ओर गरीबों के हिस्से का राशन भी ले रहे थे.यानी वे फर्जी तरीके से राशन कार्ड योजना का लाभ उठा रहे थे.इनकी पहचान होने के बाद प्रशासन की ओर से अब तक उठाए गए राशन की कीमत प्रति किलो के हिसाब से वसूली गई.अब सरकार ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में भी यह कार्रवाई तेज कर दी है, ताकि फर्जी लाभुकों की पहचान की जा सके.

आप वास्तव में इसके हकदार हैं या नहीं  

यदि आप भी राशन कार्ड योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आप वास्तव में इसके हकदार हैं या नही. यदि आपके घर में कोई आयकर भरता है, कोई सरकारी नौकरी करता है या आपके पास चार पहिया वाहन है, तो आपको तुरंत अपना राशन कार्ड सरेंडर कर देना चाहिए.अन्यथा, यदि जांच के दौरान आप फर्जी लाभुक पाए गए, तो सरकार की ओर से आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.अब आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि जांच के दौरान फर्जी पाए जाने पर क्या कार्रवाई की जाती है, तो आइए आपको साफ-साफ बताते है.

  हो सकती है ये कार्रवाई

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर फर्जी लाभुकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. यदि विभाग की जांच में कोई ऐसा व्यक्ति राशन कार्डधारी पाया जाता है, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड रखने का पात्र नहीं है, तो उसे अपात्र लाभुक की श्रेणी में रखा जाता है. जांच में अपात्र पाए जाने वाले लाभुकों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाता है.इसके साथ ही, उन्होंने अब तक जितना भी राशन लिया है, उसकी कीमत प्रति किलो 40 की दर से वसूली जाती है.वहीं, इस राशि पर 12 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज भी वसूला जाता है.

इन बातों का ध्यान दें

बहुत से फर्जी लाभुकों के पकड़े जाने पर उन्होंने यह दलील दी कि उन्हें पता नहीं था कि सरकारी नौकरी लगने के बाद राशन कार्ड सरेंडर करना होता है. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं और आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो जान लें कि यदि आपके परिवार में किसी की सरकारी नौकरी लग जाती है, तो आपको राशन कार्ड का लाभ नहीं लेना चाहिए और उसे सरेंडर कर देना चाहिए.इसके साथ ही, यदि आप आर्थिक रूप से सक्षम और संपन्न हो चुके हैं, तब भी राशन कार्ड का लाभ लेना गलत है.मुफ्त राशन योजना केवल गरीब परिवारों के लिए चलाई जाती है, इसलिए उनके हकमारी ना करे. वरना पकड़े जाने पर राशन कार्ड निरस्त होने के साथ-साथ ब्याज सहित राशि की वसूली भी की जाएगी.