LIFE STYLE

गर्मियों में घमौरियां और स्किन की खुजली से बचने के लिए अपनाएं यह वर्षों पुराना घरेलू नुस्खा

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
गर्मियों में घमौरियां और स्किन की खुजली से बचने के लिए अपनाएं यह वर्षों पुराना घरेलू नुस्खा

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना और उमस की वजह से पूरे शरीर में घमौरियां, खुजली और जलन की समस्या बढ़ जाती है. यह परेशानी सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं रहती, बल्कि गर्दन, पीठ, छाती, हाथ और पैरों समेत पूरे शरीर पर असर डाल सकती है.ऐसे में दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल किया जाने वाला नीम का घरेलू नुस्खा काफी फायदेमंद माना जाता है.इन परेशानियों से निपटने के लिए लोग बाजार में बिकने वाले तरह-तरह के पाउडर और क्रीम का इस्तेमाल करते है लेकिन आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले है.जो बिना खर्च के काफी कारगर साबित होते है.वो घरेलू नुस्खे क्या है चलिए हम आपको पूरे विस्तार से बताते है.

शरीर में खुजली से मिलती है राहत

पूरे शरीर की खुजली और घमौरियों से राहत के लिए सबसे पहले एक बाल्टी पानी में मुट्ठीभर नीम की पत्तियां डालकर 10 से 15 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद पानी को ठंडा कर लें और नहाने के लिए इस्तेमाल करें.नीम में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ खुजली और जलन को कम करने में मदद करते है.वही इसके साथ इसके ओट्स या चावल के आटे का स्नान भी फायदेमंद माना जाता है.एक कप चावल का आटा या ओट्स का पाउडर नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करने से त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली में राहत महसूस होती है.

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. नारियल पानी, बेल का शरबत, सत्तू और मौसमी फलों का सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है.विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए. तंग और सिंथेटिक कपड़े पसीना रोकते हैं, जिससे घमौरियां और खुजली बढ़ सकती है.साथ ही दिन में कम से कम एक बार स्नान जरूर करें और शरीर को साफ व सूखा रखे.

तरबूज, खीरा ककड़ी आदि का सेवन करें

गर्मी के दिन में मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा ककड़ी आदि का सेवन करें क्योंकि इससे शरीर को ठंडक मिलती है.ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करते है और गर्मी के असर को कम करते है. बहुत से लोग तुरंत राहत पाने के लिए घमोरियों पर बर्फ का उपयोग करते है लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है.घमौरियों पर सीधे बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है.इसकी जगह ठंडे पानी की का उपयोग कर सकते है.

शरीर पर लाल चकत्ते होने पर डॉक्टर से जरूर मिले

हालांकि ये घरेलू उपाय सामान्य घमौरियों और खुजली में राहत दे सकते है, लेकिन यदि त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन, पस या लगातार खुजली की समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.सही खानपान, साफ-सफाई और नीम जैसे प्राकृतिक उपायों की मदद से गर्मियों में पूरे शरीर की त्वचा को स्वस्थ और खुजली-मुक्त रखा जा सकता है.