LIFE STYLE

Tips and tricks:गर्मी में उबलता नहीं ठंडा पानी देगा टंकी, जानिए आसान उपाय

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Tips and tricks:गर्मी में उबलता नहीं ठंडा पानी देगा टंकी, जानिए आसान उपाय

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गर्मी के मौसम में छत पर रखी पानी की टंकी का पानी बहुत जल्दी गर्म हो जाता है. कई बार तो ऐसा लगता है जैसे पानी उबल रहा हो. ऐसे में नहाने या पीने के लिए गर्म पानी इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपनी टंकी के पानी को काफी हद तक ठंडा रख सकते है.सबसे पहला और आसान तरीका है टंकी को ढकना.अगर आपकी टंकी खुली धूप में है तो उस पर मोटा सफेद या हल्के रंग का कवर लगा दें.सफेद रंग सूरज की गर्मी को कम सोखता है, जिससे पानी जल्दी गर्म नहीं होता.

टंकी के ऊपर छाया बनाना

दूसरा उपाय है टंकी के ऊपर छाया बनाना. आप बांस, टीन शेड या जाली लगाकर टंकी को सीधे सूरज की रोशनी से बचा सकते है.अगर टंकी छांव में रहेगी तो पानी काफी हद तक ठंडा बना रहेगा.तीसरा तरीका है गीले बोरे या कपड़े का इस्तेमाल. टंकी के चारों ओर गीला जूट का बोरा या पुराना कपड़ा लपेट दे. जैसे-जैसे पानी वाष्पित होगा, टंकी का तापमान कम होगा और पानी ठंडा रहेगा.चौथा उपाय है टंकी को इंसुलेट करना.बाजार में मिलने वाली थर्मल शीट या फोम से टंकी को कवर करने से गर्मी अंदर नहीं जाती और पानी ठंडा बना रहता है.

  ऊंची और हवादार जगह पर रखना

पांचवां तरीका है टंकी को ऊंची और हवादार जगह पर रखना. अगर हवा का सही फ्लो रहेगा तो टंकी जल्दी गर्म नहीं होगी.इसके अलावा कोशिश करें कि पानी की टंकी काले रंग की न हो, क्योंकि काला रंग ज्यादा गर्मी सोखता है.हल्के रंग की टंकी हमेशा बेहतर मानी जाती है.इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप गर्मी के मौसम में भी ठंडे पानी का आनंद ले सकते है. न तो ज्यादा खर्च होगा और न ही कोई बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.