टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गर्मी के दिनों में धूप में निकलने से त्वचा जल जाती है. जिसकी वजह से चेहरा पूरी तरह से डल दिखता है ऐसे में चेहरे और त्वचा की देखभाल काफी जरूरी हो जाती है. वैसे तो चेहरे की देखभाल साल भर करना चाहिए लेकिन गर्मियों में इसकी खास देखभाल की जरूरत पड़ती है क्योंकि गर्मी में चेहरा धूप से झूलस जाता है. वहीं टेनिंग की वजह से पूरी तरीके से चेहरा काला पड़ जाता है. ऐसे में हम आपको गर्मियों में आइस क्यूब से कैसे चेहरे और त्वचा की देखभाल की जा सकती है इसके अलग-अलग तरीके बताएंगे.
खीरा स्किन के लिए है फ़ायदेमंद
खीरा हमारी त्वचा के लिए काफी फायदे होते है. अलग-अलग तरीके से लोग इसको चेहरे पर अप्लाई करते है. ऐसे में आज हम आपको ऐसे तीन तरीके बता रहे है जिससे आप आइस क्यूब के जरीये अपने चेहरे को निखार सकते है और चमकदार बना सकते है. जिसमे आपको कुछ ज्यादा समान की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसमे जरूरी है तो बस आइस क्यूब की.जो आपके घर में फ्रिज में आसान से जमाया जा सकता है और आसान से मिल भी जाता है.इसमें कोई पैसा खर्च नहीं होता.लेकिन इसके फायदे काफी दमदार होते है.
खीरा का आइस क्यूब
खीरा हमारे स्वास्थ्य के साथ हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते है. क्योंकि इसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो हमारी त्वचा को सनबर्न, रैशेज, रेडनेस और अन्या त्वचा की समस्या से बचाती है. ऐसे में खीरे का आइस क्यूब गर्मीयों के दिनों में हमारी त्वचा के लिए रामबाण इलाज साबित होता है. इसको बनाने के लिए आपको एक खीरा लेना है और उसको कद्दूकस कर लेना है वही इसमे हल्का पानी मिलाकार फ्रीजर में रख देना है जब इसका आइस क्यूब जम जाए तो इसको चेहरे पर अप्लाई करें.यह त्वचा को ठंडा करने में मदद करता है.
गुलाब जल का आइस क्यूब
वही गुलाब जल भी हमारी त्वचा के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होता है क्योंकि गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और रेडनेस से लड़ने में मदद करते है.ऐसे में गुलाब जल का आइस क्यूब चेहरे पर लगाने से चेहरे पर काफी चमक आती है.वही हमारी त्वचा ठंडा और शांत होती है.वही सुजन को भी कम करने में मदद करता है.
नारियल का दूध
नारियल का दूध विटामिन सी, ई और लैक्टिक एसिड स्किन के लिए फायदेमंद होते है. इन तत्वों से भरपूर नारियल का दूध सुस्त, उम्र बढ़ने, दमकती और ऑयली स्किन के लिए एक अच्छा समाधान है.इसका आइस क्यूब बनाकर चेहरे पर अप्लाई करने से भी कई फायदे मिलते है.
