LIFE STYLE

झुलसा देनेवाली गर्मी में सनबर्न और टैनिंग को कहें अलविदा, इस्तेमाल करें घर पर बने ये देसी फेस मास्क

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
झुलसा देनेवाली गर्मी में सनबर्न और टैनिंग को कहें अलविदा, इस्तेमाल करें घर पर बने ये देसी फेस मास्क

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झुलसा देने वाली गर्मी और तेज धूप में स्किन का सबसे बड़ा दुश्मन सनबर्न और टैनिंग होता है.लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा काली पड़ने लगती है, वही रूखी हो जाती है और कई बार जलन भी महसूस होती है.ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह आप घर पर मौजूद प्राकृतिक चीजों से बने देसी फेस मास्क का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को राहत दे सकते है.आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू फेस मास्क के बारे में बताएँगे जो आप घर में आसान से बना सकते है.

एलोवेरा और खीरे का मास्क

आपको बता दें कि एलोवेरा हमारी त्वचा को ठंडक देता है वही है काफी ज्यादा फ़ायदेमंद भी माना जाता है.वही खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है. यदि दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर 15–20 मिनट लगाया जाए फिर इसके बाद ठंडे पानी से धो लिया जाए तो ठंडे इससे सनबर्न में काफी आराम मिलता है.

दही और बेसन का फेस पैक

दही और बेसन का फेस मास्क आमतौर पर लोग हर सीजन में इस्तेमाल करते हैं या आपके चेहरे के लिए और त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदे मन जाता है अगर आप भी ट्रेनिंग लें या फिर संबंध से परेशान है तो दही बेसन का पेस्ट बनकर चेहरे पर लगा सकते है क्योंकिदही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की टैनिंग को हल्का करता है और बेसन डेड स्किन हटाने में मदद करता है.इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें.

हल्दी और शहद का मास्क

हल्दी और शहद का मास्क गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है.हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है और शहद त्वचा को नमी देता है. दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है और टैनिंग धीरे-धीरे कम होती है.टमाटर का रस भी सनबर्न के लिए प्राकृतिक उपचार है. इसमें मौजूद लाइकोपीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है.टमाटर का रस सीधे चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट बाद धोने से त्वचा ताजगी महसूस करती है.

चंदन पाउडर और गुलाब जल का फेस पैक

इसके साथ ही चंदन पाउडर और गुलाब जल का फेस पैक भी ठंडक पहुंचाता है और स्किन को शांत करता है. इसे नियमित इस्तेमाल करने से गर्मियों में होने वाली जलन और रेडनेस कम हो जाती है.ध्यान रखें कि गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलते समय स्कार्फ या टोपी का इस्तेमाल करें और सनस्क्रीन लगाना न भूलें.प्राकृतिक फेस मास्क आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते है.