LIFE STYLE

अगर आप भी घर में पुराने सामान का ढेर लगा कर रखते हैं तो हो सकती है परेशानी? जानें वास्तु से जुड़ी जरूरी बातें 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk: अगर आपके घर में भी पुराने और बेकार सामान का ढेर लगा रहता है तो ये खबर आपके लिए है. कुछ लोग घर में पुराने कपड़े, टूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या लंबे समय से इस्तेमाल में न आने वाली चीजें भी जमा करके रखते हैं. लोग इन सामानों को इसलिए भी रखते हैं कि कभी न कभी इसकी जरूरत पड़ जाए. लेकिन वास्तु शास्त्र की मान्यताओं में घर में लंबे समय से पड़े अनावश्यक सामान को रखना अच्छा नहीं माना गया है.

टूटे सामान को न करें जमा

वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे हुए बर्तन, खराब घड़ियां, बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक के सामान और बेकार हो चुके घरेलू सामान को लंबे समय तक घर में नहीं रखना चाहिए .मान्यता है कि ऐसे सामान से घर का वातावरण सही नहीं रहता है.

पुराने और फटे कपड़ों को करें अलग

अलमारी में लंबे समय से रखे पुराने, फटे या जिसे आप यूज नहीं कर रहे हो ऐसे कपड़ों को समय-समय पर छांट लेना चाहिए, .

सूखे या मुरझाए पौधे भी घर में नहीं रखना चाहिए

वास्तु मान्यताओं के अनुसार सूखे या मुरझाए पौधे भी घर में नहीं रखना चाहिए.  इन्हें हटाकर उनकी जगह  हरे पौधे लगाए जा सकते हैं. इसी तरह पुराने अखबार, टूटे खिलौने, बेकार डिब्बे और ऐसी चीजें जिनका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है उन्हें जरूरत के अनुसार छांट कर घर से हटा देना चाहिए

इन बातों वास्तु की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इनका  वैज्ञानिक तथ्य नहीं है