☰
LIFE STYLE

Chanakya Niti: प्रेम ही क्यों बन जाता है दुखों की वजह? चाणक्य की ये बातें जानकर खुल जाएंगी आंखें

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

tnp desk: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान विद्वानों में से एक थे. उनकी नीतियां आज भी लोगों को जीवन में सही फैसले लेने और रिश्तों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती हैं. चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन, परिवार, मित्रता और प्रेम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं. इन्हीं में प्रेम को लेकर भी आचार्य चाणक्य के विचार काफी चर्चा में रहते हैं. कहा जाता है कि चाणक्य ने प्रेम और अत्यधिक मोह को कई दुखों का कारण बताया है. आखिर इसके पीछे क्या वजह है और उन्होंने ऐसा क्यों कहा था? आइए जानते हैं.

चाणक्य ने अपने विचारों में बताया है कि किसी व्यक्ति को जीवन में किसी के प्रति इतना अधिक मोह नहीं रखना चाहिए कि वह अपनी समझ और विवेक खो बैठे. जब इंसान किसी से जरूरत से ज्यादा लगाव रखता है, तो उससे कई उम्मीदें भी जोड़ लेता है. ऐसे में जब उसकी उम्मीदें पूरी नहीं होती हैं, तो उसे दुख और निराशा का सामना करना पड़ता है.

अत्यधिक लगाव बना सकता है भावनात्मक रूप से कमजोर

आचार्य चाणक्य के मुताबिक जब आप किसी व्यक्ति से अत्यधिक लगाव रखते हैं, तो भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं. जब आप अपनी खुशी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर कर देते हैं और सामने वाला आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता या आपके मन के मुताबिक फैसला नहीं लेता तो छोटी-छोटी बातें भी आपके लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं.

उम्मीदें पूरी नहीं होने पर बढ़ता है तनाव

प्रेम में अक्सर लोग एक-दूसरे से कई तरह की उम्मीदें रखते हैं. वे चाहते हैं कि सामने वाला उनकी भावनाओं को समझे और उनके मुताबिक व्यवहार करे. लेकिन हर व्यक्ति की सोच, समझ और परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं. ऐसे में जब उम्मीदें पूरी नहीं होती हैं, तो रिश्तों में तनाव और मनमुटाव पैदा होने लगता है.

भावनाओं के साथ बुद्धि से लेना चाहिए काम

चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि इंसान को भावनाओं के साथ-साथ बुद्धि से भी काम लेना चाहिए. जब आप अत्यधिक भावुक हो जाते हैं, तो कई बार सही फैसला नहीं ले पाते हैं और सही-गलत के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में रिश्तों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है.

प्रेम के साथ आत्मसम्मान भी है जरूरी

चाणक्य ने अपनी नीतियों में प्रेम को गलत नहीं बताया है. उनकी सीख का आशय यही है कि किसी व्यक्ति से इतना अधिक मोह नहीं करना चाहिए कि आप अपनी पहचान, आत्मसम्मान और मानसिक शांति खो दें. अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता सच्चा और मजबूत बने, तो प्रेम के साथ विश्वास, सम्मान और समझदारी भी जरूरी है. चाणक्य नीति से यह सीख मिलती है कि जीवन में प्रेम करना जरूरी है, लेकिन किसी के प्रति अंधा मोह नहीं रखना चाहिए.