☰
LIFE STYLE

Chanakya Niti: इन 4 जगहों से लौटते वक्त पीछे देखा तो घर में छा सकती है कंगाली! जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और नीतिकारों में गिना जाता है.उनकी नीतियां आज भी जीवन, व्यवहार, सफलता और धन से जुड़े कई पहलुओं को समझने के लिए पढ़ी जाती हैं. चाणक्य नीति में व्यक्ति को अपने आचरण, सोच और फैसलों को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं.

इन्हीं नीतियों से जुड़ी एक मान्यता इन दिनों चर्चा में रहती है कि कुछ विशेष स्थानों से लौटते समय व्यक्ति को बार-बार पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि और बरकत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानते हैं इस मान्यता से जुड़ी चार जगहों के बारे में.

1.⁠ ⁠श्मशान घाट से लौटते समय

भारतीय परंपराओं में ऐसी मान्यता है कि अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय व्यक्ति को पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए. इसे जीवन में आगे बढ़ने और मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति की कामना से भी जोड़कर देखा जाता है.

2.⁠ ⁠सुनसान या वीरान स्थान से लौटते वक्त

पुरानी मान्यताओं के अनुसार सुनसान और वीरान जगहों से लौटते समय बार-बार पीछे मुड़कर देखना अशुभ माना जाता है. ऐसी जगहों को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं रहती हैं. 

3.⁠ ⁠किसी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा स्थल से लौटते समय

धार्मिक मान्यताओं में पूजा-पाठ और अनुष्ठान के बाद मन को शांत रखने और ईश्वर का स्मरण करने को कहा जाता है. कुछ परंपराओं में पूजा के बाद बार-बार पीछे देखने के बजाय श्रद्धा और सकारात्मक भाव के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है.

4.⁠ ⁠किसी विशेष धार्मिक या मांगलिक कार्य के बाद

कई पारंपरिक मान्यताओं में मांगलिक कार्य पूरा होने के बाद पीछे मुड़कर मना किया गया है. पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए हमेशा आगे बढ़ने की सलाह लोगों को दी जाती है

क्या सच में पीछे मुड़कर देखने से घर की बरकत चली जाती है?

 पीछे मुड़कर देखने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है या बरकत चली जाती है इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ में इसकी चर्चा की है. यह पूर्ण रूप से धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है.