☰
LIFE STYLE

क्या मिठाई में चांदी की परत होती है असली? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): त्याहारों का सीजन आ गया है. ऐसे में घरों में तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई है. ऐसे में घरों में साफ-सफाई फिर घरों को सजाया जाता है, नए कपड़े खरीदे जाते है और अंत में मिठाईयां खाई जाती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की त्याहारों में मिठाईयों के बिना खुशियां अधूरी लगती है.  कई लोग मिठाईयां खुद घर में बनाना पसंद करते है तो कुछ लोग बाहर मार्केट से खरीदना पसंद करते है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है की मार्केट में जो मिठाईयां मिल रही है वो हेल्थ के लिए सही है या नहीं, या फिर मिठाईयों में सिल्वर फॉइल लगाने के पीछे राज़ क्या है.

कई लोग सोचते है की सिल्वर फॉइल डिजाइन के लिए होता है तो कई लोग इसे सेहत से जोड़ने लगते है.  ऐसे में कई लोगों के मन में ये भी सवाल आता है की क्या वो सिल्वर फॉइल असली चांदी की परत होती है या फिर नकली. काजू कतली से लेकर दूसरी कई मिठाइयों पर लगा चमचमाता चांदी का वर्क उन्हें और आकर्षक बनाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मिठाई पर लगा यह सिल्वर वर्क असली चांदी का है या नकली? बाजार में मिलावट की आशंका को देखते हुए मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतना जरूरी है. आइए जानते हैं, किन बातों का ध्यान रखकर आप इसकी पहचान कर सकते हैं.

चांदी के वर्क की चमक पर दें ध्यान

असली चांदी का वर्क बेहद पतला और नाजुक होता है. इसकी चमक आमतौर पर हल्की और प्राकृतिक दिखाई देती है. वहीं, नकली वर्क जरूरत से ज्यादा चमकदार या एल्युमीनियम जैसा दिख सकता है. हालांकि, केवल चमक देखकर असली-नकली होने का फैसला नहीं किया जा सकता.

उंगलियों से रगड़कर पहचानने का दावा

कुछ लोग चांदी के वर्क को उंगलियों के बीच रगड़कर पहचानने की सलाह देते हैं. कहा जाता है कि असली वर्क आसानी से टूटकर फैल जाता है, जबकि नकली वर्क के टुकड़े उंगलियों पर रह सकते हैं. लेकिन यह तरीका पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है. केवल इस जांच के आधार पर मिठाई की शुद्धता तय नहीं करनी चाहिए.

मैग्नेट से करें जांच?

शुद्ध चांदी चुंबक से आकर्षित नहीं होती. इसलिए मैग्नेट से जांच करने पर वर्क का न चिपकना उसकी शुद्धता का प्रमाण नहीं है. इसी तरह, घर पर वर्क को जलाकर जांचना भी सुरक्षित या निर्णायक तरीका नहीं है. बेहतर है कि ऐसे प्रयोग करने से बचें.

पैकिंग और दुकानदार की विश्वसनीयता देखें

अगर आप पैक्ड मिठाई खरीद रहे हैं, तो उस पर FSSAI लाइसेंस नंबर, निर्माता का नाम और पैकिंग व एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी जरूर जांचें. खुली मिठाई खरीदते समय भी साफ-सफाई और दुकान की विश्वसनीयता पर ध्यान दें. जरूरत से ज्यादा सस्ती मिठाई मिलने पर उसकी गुणवत्ता के बारे में पूछताछ करें.

मिठाई पर क्यों लगाया जाता है चांदी का वर्क?

चांदी का वर्क मिठाइयों को आकर्षक और पारंपरिक रूप देने के लिए लगाया जाता है. खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाला वर्क खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना चाहिए. इसलिए त्योहारों में मिठाई खरीदते समय केवल उसकी चमक नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता और सुरक्षित निर्माण पर भी ध्यान दें.