टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में SIR की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो गई थी. वहीं, इसको लेकर डेडलाइन भी जारी की गई थी, जहां कहा गया था कि 29 जुलाई तक आपको SIR फॉर्म भरकर अपने BLO को जमा कर देना है. सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए, तो वहीं दूसरी तरफ घर-घर जाकर जाकर BLO ने फॉर्म बांटे और SIR भरने के लिए लोगों से फॉर्म जमा भी लिए.लेकिन झारखंड में अब तक 30 लाख वोटर ऐसे हैं, जिन्होंने एन्यूमरेशन फॉर्म वापस जमा नहीं किया है.इसमें से 6 लाख ऐसे वोटर हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जबकि 8.006 लाख से ज्यादा मतदाताओं का पता ही नहीं पाया है.झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 की मतदाता सूची में झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2,64,63,236 है. लेकिन इनमें से 30,30,624 वोटरों की ओर से शनिवार, 25 नवंबर तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया.
2 दिन बाद बढ़ सकती हैं मुश्किलें
आपको बता दें कि रविवार से अगले 2 दिन तक ही झारखंड के लोगों के पास SIR फॉर्म जमा करने का समय है. अगर आपने अब तक SIR फॉर्म भरकर जमा नहीं किया है तो जल्दी करें, वरना आगे आपको परेशानी हो सकती है. सरकार की ओर से देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं, झारखंड में 30 जून को इसकी शुरुआत की गई थी, लेकिन अब तक लाखों ऐसे वोटर हैं, जिन्होंने SIR फॉर्म नहीं भरा है. ऐसे लोगों को अब थोड़ा सोचने की जरूरत है, क्योंकि SIR अभियान के तहत झारखंड में मतदाता सूची की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है.इसके पीछे सरकार का उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता लाना है, ताकि जो योग्य मतदाता हैं, उनका नाम सूची से न छूटे और गलत या फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें.इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करने को कहा गया है.
कुछ समझ नहीं आ रहा है तो अपने BLO से बात करें
आपको बता दें कि SIR फॉर्म भरने के दौरान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी, पता और अन्य विवरण सही-सही भरवाया जा रहा है. इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज भी अटैच करवाए जा रहे है.अगर किसी ने SIR फॉर्म जमा नहीं किया तो भविष्य में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.सरकार के साथ-साथ प्रशासन की ओर से भी लोगों को SIR फॉर्म भरने की सलाह दी जा रही है. अगर आपने भी अब तक यह फॉर्म नहीं भरा है तो जल्दी भरें, क्योंकि आपके पास 29 जुलाई यानी सिर्फ 2 दिन तक का ही समय है. यदि आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो अपने BLO से बात करें और इसके बारे में जानकारी लें, क्योंकि सरकार की ओर से BLO को नियुक्त किया गया है ताकि SIR फॉर्म की प्रक्रिया पूरी तरह से पूरी की जा सके.
बिल्कुल भी ना करे देरी
आपको बता दें कि SIR को लेकर बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की मानें तो मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी है.लोकतंत्र में वोट का अधिकार हर नागरिक का अधिकार है. ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी जानकारी को सही तरीके से SIR फॉर्म में सुनिश्चित करें.यदि आपको SIR फॉर्म भरने में कोई भी दिक्कत आ रही है तो आप अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें। वहीं, आप संबंधित चुनाव कार्यालय से संपर्क भी कर सकते है. अगर SIR फॉर्म भरने की डेडलाइन खत्म हो जाएगी तो फिर इस प्रक्रिया को पूरा करने में आपको काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.इसलिए समय रहते SIR की प्रक्रिया को पूरा कर लेना जरूरी है.
The News Post की ओर से भी झारखंड के सभी मतदाताओं से अपील है कि SIR फॉर्म भरने की आखिरी तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें. आपके पास 2 दिन का अतिरिक्त समय है. इसमें आप SIR फॉर्म भरकर BLO को जमा कर दें, ताकि आपको आगे जाकर किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.
