Jharkhand

झामुमो नेता मनोहर झा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

पश्चिम सिंहभूम (WEST SINGHBHUM):  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय नेता और सेल के ठेकेदार मनोहर झा ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव घर के अंदर गमछे के सहारे लटका हुआ मिला. मनोहर झा पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि पिछले लगभग नौ महीनों से उन्हें काम नहीं मिल रहा था, जिसके कारण वे लगातार आर्थिक और मानसिक दबाव में थे. इसी तनाव को उनकी आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है,

घटना के समय मनोहर झा घर में अकेले थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे. जब पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनसे मिलने उनके घर पहुंचा, तो उसने उन्हें गमछे के सहारे लटका हुआ पाया. इसके बाद उसने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

मनोहर झा झामुमो के एक सक्रिय नेता होने के साथ-साथ सेल (SAIL) से जुड़े ठेकेदारी कार्यों में भी शामिल थे. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.