Jharkhand

Weather Alert:झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश तो कहीं 40 डिग्री के पार तापमान

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
Weather Alert:झारखंड में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश तो कहीं 40 डिग्री के पार तापमान

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):झारखंड में मानसून की एंट्री के बाद भी राहत मिलती नहीं दिख रही है.हालांकि बीच-बीच में थोड़ी-बहुत बारिश से लोग राहत की सांस ले रहे है, लेकिन अब भी कुछ जिले ऐसे हैं जहां गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है.वहीं, अगर शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में मौसम थोड़ी राहत दे सकता है, लेकिन कुछ इलाकों में गर्मी से लोगों का पसीना छूटेगा.

पढ़े आज के मौसम का हाल

आईएमडी का कहना है कि आज शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में गरज के साथ हल्की-फुल्की बारिश होगी.हालांकि वज्रपात का व्यापक असर देखने को मिल सकता है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.ऐसे में लोगों को खासतौर पर आंधी-तूफान के समय सतर्क रहना है. घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है और पेड़ के नीचे शरण नहीं लेने को भी कहा गया है, क्योंकि इससे किसी अनहोनी की संभावना हो सकती है.

इन जिलों में आज उमस भरी गर्मी सताएगी

हालांकि झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे कुछ जिले ऐसे हैं जहां भीषण गर्मी का सामना लोग अब भी कर रहे है.मानसून की दस्तक के बावजूद यहां की मतवाली गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. वहीं डालटनगंज में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां अब भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार है. अगर रविवार के मौसम की बात की जाए तो कल भी झारखंड के कुछ जिलों में राहत भरी बारिश होने की संभावना है.

पढ़े अपने जिले का तापमान  

रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.