☰
Jharkhand

सिमडेगा : एंबुलेंस में गांजा की तस्करी! 83 पैकेट बरामद, पुलिस ने वाहन किया जब्त

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

सिमडेगा(SIMDEGA): कोलेबिरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से गांजा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एंबुलेंस की आड़ में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहन पर नजर रखनी शुरू की.

तलाशी में मिले 83 पैकेट

पुलिस ने सूचना के आधार पर संदिग्ध एंबुलेंस को रोका और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से गांजा के करीब 83 पैकेट मिले. इसके बाद पुलिस ने गांजा को जब्त कर लिया और एंबुलेंस को भी अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा का कुल वजन और उसकी अनुमानित कीमत का आकलन किया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था.

तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश

एंबुलेंस से गांजा मिलने के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं और एंबुलेंस का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था.

पुलिस बरामद गांजा और वाहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही तस्करी के पीछे शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.