Jharkhand

सरायकेला में शराब लदा वाहन पलटा, बोतल लूटने की लगी होड़

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला खरसावां जिले में रविवार को शराब लदा एक वाहन पलट गया. शराब की बोतल सड़क पर बिखर गई. स्थानीय ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई. देखते ही देखते कई शराब की बोतल है ग्रामीण अपने साथ ले गए. घटना जिले के चौका थाना क्षेत्र में हुई. झाबरी गांव के समीप एनएच पर शराब लदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन धनबाद से जमशेदपुर आ रहा था. इस घटना में वाहन का चालक बाल-बाल बचा. घटना के स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इस दौरान लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें उठाने लगे. वहां अफरा तफरी का माहौल रहा. चालाक लोगों को रोकने का प्रयास करता रहा लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. पुलिस के पहुंचने से पहले शराब की कई बोतले लोग उठाकर ले गए. कई शराब की बोतलें टूट भी गई.

घटना की सूचना पर चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ा. घटना के कारण कुछ देर के लिए एनएच पर आवागमन भी रुक गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने एनएच से हटाया, इसके बाद आवागमन शुरू हुआ. जानकारी के अनुसार वाहन में करीब साढ़े चार लाख रुपए की शराब लदी थी. शराब ओल्ड मॉन्क ब्रांड की थी. घटना वो कारण 80 प्रतिशत शराब नष्ट हो गई. बाकी बचे शराब ग्रामीण ले गए. पुलिस घटना के कारणों की जांच एर रही है. आशंका जताई जा रही है कि  तेज रफ्तार के कारण यह घटना हुई.