Jharkhand

सरायकेला: आसंगी चेकडैम में नहाने गए 2 किशोर डूबे, एक का शव बरामद

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सरायकेला (saraikela): सरायकेला खरसावां जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेकडैम में शनिवार की दोपहर नहाने गए 2 किशोरों की डूबने से मौत हो गई है. इसमें एक किशोर का शव पुलिस ने बरामद कर लिया तो एक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश में गोताखोर डैम छान रहे है. आदित्यपुर के एस टाइप निवासी लव कुमार (15)  शव मिल गया है, जबकि उत्सव कुमार (15) अभी लापता है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. काफी संख्या में लोग मौके पर जुटे. आरआईटी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को पानी में उतारा. कुछ देर के बाद लव का शव मिल गया. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. किशोरों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि दोनों किशोर अपने घर वालों को बिना बताए नहाने के लिए डैम पहुंच गए थे. डैम में पहले से मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों डैम में नहा रहे थे. इसी दौरान एक किशोर डूबने लगा, थोड़ी देर बाद दूसरा किशोर भी गहरे पानी में चला गया. उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. वहीं, लापता किशोर के परिजन डैम के किनारे ही जमे हुए है और उनका रो रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस डैम में पहले भी कई हादसे हो चुके है. इसके बाद भी सुरखा को लेकर कोई उपाय नहीं किए गए. अब 2 किशोरों की डूबने से मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है.