Jharkhand

सरायकेला:आदित्यपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी सुमित महतो गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुचर्चित आदित्यपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी सुमित महतो को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था और ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था.

 लंबे समय से चल रहा था फरार

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदित्यपुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.इसके साथ ही तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसी दौरान पुलिस को मिली एक पुख्ता सूचना के आधार पर सालडीह बस्ती में विशेष अभियान चलाया गया.पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी सुमित महतो को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

बताया जाता है कि यह मामला शंभू महतो पर हुई जानलेवा फायरिंग से जुड़ा है इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल