☰
Jharkhand

सरायकेला पुलिस को मिली सफलता, डकैती कांड का किया खुलासा

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार में आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने चांडिल निवासी राहुल कुमार महतो और धनबाद निवासी स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर करीब 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, ब्रिटिशकालीन चांदी के 32 सिक्के, दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

आधी रात को हुई थी घटना

गौरतलब है कि 9- अक्टूबर की आधी रात को अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस के अनुसार, डिलीवरी कर्मी राहुल कुमार महतो ने घर की रेकी कर अपराधियों को जानकारी दी थी, जबकि धनबाद के स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद पर लूटे गए आभूषण खरीदने का आरोप है. इस मामले में पहले ही पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

SDPO के नेतृत्व SIT का गठन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल SDPO के नेतृत्व में गठित SIT ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की. छापेमारी दल में DSP दूसरू बानसिंह, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार समेत अलग अलग थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा