☰
Jharkhand

सरायकेला: बाइक की टक्कर से बचने के चक्कर में सेप्टिक टैंकर के चक्के से कुचला गया युवक, मौके पर मौत

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

सरायकेला (SARAIKELA): जिले के चांडिल मुख्य बाजार स्थित चांडिल थाना गेट पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक फूलचंद महतो उर्फ डोमन (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे की है. मृतक चांडिल थाना क्षेत्र के रावतारा का रहने वाला था. वह टेंट हाउस में काम करता था. 

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फूलचंद महतो बाइक से चांडिल बस स्टैंड से चांडिल चौक बाजार की ओर जा रहे थे जहां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े बाइक से टकराने से बचने के दौरान वह अनियंत्रित हो गया तथा बगल से पार कर रहे एक सेप्टिक टैंकर वैन के चक्के के नीचे आ गया. इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

सेप्टिक टैंकर वैन चालक जमशेदपुर के टेल्को का रहने वाला बताया जा रहा है. ऐसे में टक्कर के बाद पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने युवक को चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी संतन तिवारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया तथा सेप्टिक टैंकर वैन को जब्त कर लिया गया है. 

इधर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों तथा अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर करवाई करने की मांग की है. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना के बाद रावतारा गांव में शोक व्याप्त है.

रिपोर्ट: बीरेंद्र मण्डल