Jharkhand

सरायकेला: लापता 2 युवकों का शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद दफ़नाने की आशंका

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला खरसावां जिले में लापता 2 युवकों का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया. दोनों युवकों की हत्या करने का बाद शवों को जमीन में गाड़ दिया गया था. मामला सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. जिन युवकों का शव बरामद किया गया है वे दोनों 13 अगस्त से लापता थे. परिजनों ने इस मामले में 20 अगस्त को कांड्रा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. इधर, दोनों युवकों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. हत्या को लेकर पुलिस कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है.

दोनों युवकों का शव कांड्रा थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर - रापचा फुटबॉल मैदान के पास से बरामद किया गया. दोनों का शव जमीन में गाड़ दिया गया था. पुलिस को शक है कि अपहरण के बाद दोनों युवकों की हत्या की गई. युवकों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में हुई है. दोनों पिछले 20 अगस्त से लापता थे. पुलिस को शक है कि दोनों युवकों को हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की. कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. उन्हीं युवकों ने राहुल और तपन का शव फुटबॉल मैदान के पास गाड़ने की बात पुलिस को बताई. जिसके बाद शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन के नीचे से दोनों का शव बरामद किया. 

बताया जा रहा है कि मोबाइल चोरी को लेकर हुए विवाद में दोनों युवकों की हत्या की गई. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा. एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. इधर, एक साथ दो युवकों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से लगातार पूछताछ कर रही है.