Jharkhand

सरायकेला: नक्सलियों की निशानदेही पर इंसास राइफल बरामद, सांसद सुनील महतो के बॉडीगार्ड की होने की आशंका

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

सरायकेला (SARAIKELA): 15 लाख का इनामी नक्सली मदन महतो, 5 लाख का इमामी सागर सिंह उर्फ वीरेन और उसकी पत्नी 2 लाख की इनामी मीना पहाड़िया की गिरफ्तारी का खुलासा सरायकेला पुलिस ने गुरुवार को किया. गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक इंसास राइफल और एके47 का 250 बोर भी मिले. संभावना जताई जा रही है कि बरामद इंसास राइफल सांसद सुनील महतो के बॉडीगार्ड की है. सांसद और उनकी बॉडीगार्ड की हत्या के बाद नक्सलियों ने बॉडीगार्ड का इंसास राइफल लूट लिया था.
वहीं, गिरफ्तारी के दौरान नक्सलियों के पास से एक एके47 और पिस्तौल मिला था. गुरुवार को सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी और कोबरा बटालियन के सीओ पवन कुमार सिंह में संयुक्त रूप से पूरे मामले का खुलासा किया. गिरफ्तार नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है.
एसपी ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली इलाके में जुटे थे. कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में नक्सलियों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद वहां छापेमारी की गई तो सागर सिंह मौके से पकड़ा गया. उससे पूछताछ में उसने मदन और मीणा की कांदरबेडा के होने की जानकारी दी. इसके बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि तीनों नक्सली चाइबासा से भागकर इलाके में आए थे. गिरफ्तार तीनों नक्सलियों ने कई नक्सले घटना को अंजाम दिया था. 

इन घटनाओं में थे शामिल
नक्सली मदन महतो, सागर सिंह और सागर की पत्नी मीणा पहाड़िया ने कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है. 30 अगस्त 2008 को घाटशिला के बुरुडीह में लैंड माइंड विस्फोट हुआ था, इसमें 11 जवान शहीद हुए थे. वहीं, सितंबर 2008 में घाटशिला के दीघा-चापड़ी में बादल प्रमाणिक और निमाई मुर्मू की हत्या हुई थी. 22 अगस्त 2008 को गालूडीह में झामुमो नेता महतो की हत्या में इनका नाम आया था. वहीं,  2 दिसंबर 2006 को केशरपुर में नासुस लोकल कमेटी के अध्यक्ष संतोष महतो की हत्या में भी इनका नाम आया था. इसके अलावा तीनों और भी कई नक्सली घटना में शामिल रहे. सरायकेला एसपी ने बताया कि सांसद सुनील महतो हत्याकांड में ये तीनों शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है.

दलमा क्षेत्र से हुए थे गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों नक्सलियों को सरायकेला जिला स्थित दलमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. तीनों से 1 करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल के बारे में काफी पूछताछ की है. तीनों ने कई जानकारियां पुलिस को दी है. कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर से सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली सागर सिंह की गिरफ्तार किया था. जबकि 15 लाख के इनामी मदन महतो और 2 लाख की इनामी मीणा पहाड़िया को कांदरबेड़ा से गिरफ्तार किया रहा. करोड़ के इनामी असीम और उसके साथियों की तलाश में सुरक्षाबलों जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे है.