Jharkhand

सरायकेला के ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गर्मी से बड़ी राहत! दिया गया कूलिंग जैकेट

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सरायकेला(SARAIKELA):दिन भर कड़क धूप और गर्मी में ड्यूटी करने वाले सरायकेला की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी गई है.जहां उनको गर्मी से बचने के लिए आज कूलिंग जैकेट दिया गया है जो बैटरी के माध्यम से चार्ज होती है और 6 घंटे तक लगातार काम करती है.आपको बता दें कि घंटो धूप और गर्मी में खड़े होने की वजह से कई बार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तबीयत भी बिगड जाती है लेकिन अब जैकेट मिलने के बाद उनको राहत महसुस होगी.

गर्मी से राहत पहुंचाना उदेश्य

सरायकेला जिले मे भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा बैटरी संचालित विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई जा रही है. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रथम चरण के तहत छह ट्रैफिक जवानों को ये जैकेट प्रदान की.मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिनभर तेज धूप और उच्च तापमान में सड़क पर खड़े होकर यातायात संचालन करना पड़ता है. ऐसे में यह बैटरी संचालित जैकेट उन्हें गर्मी से काफी हद तक राहत प्रदान करेगी तथा उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ाएगी.

एक घंटा चार्ज करने पर 6 घंटे तक राहत

उन्होंने बताया कि जैकेट में लगी बैटरी एक बार चार्ज होने पर लगभग छह घंटे तक कार्य करती है, जिससे जवानों को लंबे समय तक ठंडक का अनुभव होगा.एसपी ने कहा कि यह एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखना है उन्होंने बताया कि फिलहाल छह जैकेट उपलब्ध कराई गई है, जबकि आगामी दिनों में इस योजना का विस्तार करते हुए जिले के सभी ट्रैफिक जवानों को ऐसी जैकेट उपलब्ध कराने की योजना है.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल