Jharkhand

सरायकेला पुलिस का बड़ा खुलासा, LIG कॉलोनी चोरी कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने एलआईजी कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक मूर्तियां और अन्य सामान बरामद किए है.आपको बताए कि 11 जुलाई को ब्रजेश कुमार ठाकुर द्वारा आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एलआईजी स्थित विपिन कुमार झा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक सामग्री तथा 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली है.मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.अनुसंधान के दौरान पुलिस ने रतन नाग उर्फ रतन लोहार और करन पात्रो को गिरफ्तार किया.

दोनों आरोपियों का है अपराधिक इतिहास

दोनों की निशानदेही पर चोरी गए  सामानों में 10 चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां, सोने की अंगूठी, चांदी की कटोरी, मठिया, पायल, कमरबंध, चाबी रिंग सहित अन्य सामान बरामद किया गया.पुलिस के अनुसार रतन नाग के खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट एवं चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जबकि करन पात्रो का भी आपराधिक इतिहास रहा है.

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी अभियान मे आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, नारद साह, जय प्रकाश तिवारी, रामजतन प्रसाद, आरक्षी उमाशंकर सिंह तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

रिपोर्ट: वीरेंद्र मंडल