Jharkhand

BREAKING:सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में दो चालकों की मौके पर मौत

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबानी के पास मंगलवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, तीन ट्रकों और एक ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया.

तीन घायल चालक को चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया

 वही मौके पर पहुंचे रूठा माइंस के एंबुलेंस के द्वारा तीन घायल चालक को चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया हादसे की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया.इस दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा.

तेज रफ्तार की वजह से भीषण सड़क हादसा

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया.फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या असावधानी के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई होगी.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल