Jharkhand

सरायकेला के आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे किशोर का शव भी बरामद, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला के आदित्यपुर स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान शनिवार को दो छात्र डूब गए थे. इनमें से एक किशोर का शव शनिवार को ही डैम से बरामद कर लिया गया था.वहीं, रविवार सुबह कल्पनापुरी निवासी उत्सव राज का शव भी बरामद कर लिया गया.

घरवालों को बिना बताए डैम में नहाए गए थे दोनों किशोर

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर दोनों किशोर एक साथ असंगी चेक डैम में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और यह हादसा हो गया. सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, जहां आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले लव का शव तुरंत बरामद कर लिया गया, जबकि उत्सव कश्यप का शव रविवार को बरामद हुआ.

दोनों बच्चों के परिवार में मातम का माहौल

इस हादसे के बाद दोनों बच्चों के परिवार में मातम का माहौल है. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इससे पहले भी इस डैम में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है.इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. डैम के आसपास न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है. लोगों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और किसी अन्य परिवार को अपने बच्चे की जान न गंवानी पड़े, इसके लिए प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए.

प्रशासन के लापरवाही पर उठ रहे है सवाल

बताया जा रहा है कि दोनों किशोर अपने घरवालों को बिना बताए नहाने के लिए डैम पहुंचे थे.डैम पर पहले से मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों नहा रहे थे. इसी दौरान एक किशोर डूबने लगा और उसे बचाने के प्रयास में दूसरा किशोर भी गहरे पानी में चला गया.मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे है.स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में किसी और की जान न जाए, इसके लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे और डैम के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे.